विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनवीर की जीत मेरी जीत, हार का मलाल नहीं: लोपामुद्रा

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 29 Jan 2017 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 11:39 PM (IST)

लोपा ने सलमान ख़ान के बारे में पूछने पर कहा कि वीकेंड पर सलमान ख़ान खाना लेकर आते थे। हम वेट करते थे। सलमान किसी का फेवर नहीं करते।

मनवीर की जीत मेरी जीत, हार का मलाल नहीं: लोपामुद्रा
मनवीर की जीत मेरी जीत, हार का मलाल नहीं: लोपामुद्रा

रुपेश कुमार गुप्ता, मुंबई। बिग बॉस 10 का सफ़र 105 दिन पूरे करके अपनी मंज़िल पर पहुंच गया। शो में सेलेब्रटी कंटेस्टेंट लोपामुद्रा राउत तीसरे स्थान पर रहीं। लोपा ने घर से बाहर आने के बाद अपनी जर्नी पर मीडिया से बातचीत की और अनुभव को शेयर किया।

एक्स ब्यूटी क्वीन लोपा ने कहा कि मिस इंडिया और बिग बॉस अलग अनुभव हैं। शो में रिश्ते और टास्क निभाना, एकदम अलग एक्सपीरिएंस रहे। लोपा को घर में स्ट्रांग केंडीडेट के रूप में देखा गया। उन्हें शो में किसी भी मुद्दे पर स्टैंड लेने की वजह से काफी शोहरत मिली और कई बार इसके लिए उनकी तारीफ़ भी की गई। लोपा ने बिग बॉस विनर का ख़िताब ना जीत पाने पर कहा- ''विनर होने का मलाल नहीं है। घर में 105 दिन के कपड़े लेकर आई थी। टॉप 3 में आना भी विनर जैसा ही है। इतने दिन तक घर में रहना लगभग असंभव था, पर मैंने कर दिखाया। मुझे शो ना जीत पाने का कोई अफ़सोस नहीं है।''

इसे भी पढे़ं- मनवीर गुर्जर ने जीता बिग बॉस विनर का ख़िताब

अपनी स्टैंड लेने की आदत पर लोपा ने कहा कि कोई उनके साथ बदतमीज़ी करे, ये बर्दाश्त नहीं है और किसी और के साथ ग़लत हो, ये देख नहीं सकती। स्वामी ओम के साथ लोपा की रिलेशनशिप कभी अच्छी नहीं रही। स्वामी ओम के साथ कई दफ़ा उनकी तकरार हुई। इस बारे में लोपा ने कहा- ''मेरी लाइफ़ में मैंने कभी नहीं सोचा था कि स्वामी ओम जैसे आदमी के साथ रहना पड़ेंगा। उन्होंने जा भी किया, वो निंदनीय है। उनके लाइव चैनल पर पिटने की ख़बर भी मुझे मिली।'' बता दें कि शो के दौरान घर वालों को वो ख़बरें सुनाई गईं, जो घर में रहते हुए उन्होंने मिस कीं। इन्हीं ख़बरों में स्वामी ओम के साथ एक चैनल पर हाथापाई की भी ख़बर थी।

इसे भी पढ़ें- काबिल एक्टर रितिक और यामी के साथ सलमान का डबमैश

बानी के साथ अपनी दुश्मनी को लेकर भी लोपा काफी मशहूर रहीं। इस बारे में उनका कहना है कि सलमान ने कहा कि बानी के साथ डिफ़रेंसेज ख़त्म कर लो। सब साथ में रहें तो अच्छा लगता है। मनवीर की जीत पर लोपा ने कहा- ''मनवीर को जिताकर लोगों ने अच्छा किया। मनवीर की जीत मेरी जीत है। ये एक खेल है। मैं सिर्फ़ सलमान ख़ान की वजह से बिग बॉस का हिस्सा बनी।''

इसे भी पढ़ें- भंसाली के सपोर्ट में आया बॉलीवुड का ये राजपूत, उठाया बड़ा क़दम

लोपा ने सलमान ख़ान के बारे में पूछने पर कहा कि वीकेंड पर सलमान ख़ान खाना लेकर आते थे। हम वेट करते थे। सलमान किसी का फेवर नहीं करते। सलमान ने सभी को समझाया। सलमान बानी के टीचर बने। उसे ओपन अप किया। बानी के साथ दोस्ती होगी कि नहीं पता नहीं। लोपा ने साफ़ कहा कि बानी के साथ दोस्ती के लिए वो कोशिश नहीं करेंगी।