विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुदकुशी की उस रात ने तोड़ दिया था जिया के सब्र का बांध

By Edited By:
Published: Thu, 13 Jun 2013 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2013 05:26 PM (IST)

खुशी से कोई खुदकुशी नहीं करता। जी हां जब दर्द की इन्तहा हो जाती है तभी इन्सान हमेशा के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। खुशी से कोई खुदकुशी नहीं करता। जी हां जब दर्द की इन्तहा हो जाती है तभी इन्सान हमेशा के लिए मौत की गोद में सोने के लिए चला जाता है। जिया की दर्द ए दास्तां हमने उसके आखिरी खत में पढ़ी, लेकिन उसकी वो आखिरी रात जिस रात उसने मौत को गले लगाया उसके सब्र का बांध टूट गया था। जिया की मां राबिया ने उस आखिरी रात का सच बयां किया। उन्होंने अफसोस जताया है कि एक मां होकर भी उन्हें जिया के उस दर्द का इल्म नहीं था। बेटी दर्द से करहा रही थी और वे समझ ही नहीं पाई।

पढ़ें: पुलिस के हाथ लगी जिया की अबॉर्शन रिपोर्ट

पढ़ें: एक साल लिव-इन में रहे जिया और सूरज

राबिया ने जिया की उस आखिरी रात का सच बयां करते हुए बताया, वैसे तो जिया काफी दिनों से ही परेशान और दुखी रहती थी लेकिन जिस रात उसने खुदकुशी की वो बिल्कुल नॉरमल थी। उस दिन वो हैदराबाद ऑडिशन से लौटी थी और मैं भी कश्मीर से आई थी। हम दोनों ने खूब बातचीत की और जिया अपने किसी दोस्त से मिलने चली गई। जिया की बहन का बर्थडे था तो हमने उसके लिए खूब तैयारियां भी की। इस बीच जिया के चेहरे से वो खुशी नदारद दिखी।

राबिया ने बताया कि जिया ने बाहर से उन्हें 9 बजे के आस-पास आई लव यू मम्मी का एक एसएमएस किया। जिसके बाद राबिया ने उन्हें आई लव यू हमेशा का रिप्लाई भी दिया। उन्हें क्या पता था ये दोनों के बीच आखिरी बातचीत है। इसके बाद जब राबिया रात 11 बजे घर लौटी तो उन्होंने जिया को पंखे से लटकता पाया। जब तक राबिया बेटी के लिए कुछ कर पाती जिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

गौरतलब है कि पुलिस को जिया की गर्भपात रिपोर्ट मिल गई है। जिस अस्पताल में जिया ने गर्भपात कराया था वहीं से पुलिस ने ये रिपोर्ट बरामद की है। सूरज ने इसी साल जिया से शादी का वादा भी किया था। जिया की मां ने बताया कि सूरज के दिए ब्रेक अप बुके ने जिया को अंदर से तोड़ दिया था। पुलिस ने जिया के सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग मिला ली है। इस बीच, सूरज पंचोली की मां और बहन साना कोर्ट में पेशी के दौरान सूरज के साथ नजर आई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर