यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस के हाथ लगी जिया के गर्भपात की रिपोर्ट
पुलिस ने बुधवार को अभिनेत्री जिया खान के गर्भपात की रिपोर्ट उस अस्पताल से बरामद कर ली है जहां गर्भपात ...और पढ़ें

मुंबई। पुलिस ने बुधवार को अभिनेत्री जिया खान के गर्भपात की रिपोर्ट उस अस्पताल से बरामद कर ली है जहां गर्भपात कराया गया था। इस बीच जिया खान को न्याय के लिए संघर्ष अभियान चलाने के वास्ते एक फेसबुक पेज बनाया गया है। बताया जाता है कि न्यूज 66 की पहल पर तैयार इस वेबसाइट को बॉलीवुड के कई कलाकारों और पत्रकारों का समर्थन है।
पढ़ें: एक साल तक लिवइन में रहे थे जिया और सूरज
अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र और जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार सूरज पंचोली के वकील जमीर खान ने कहा कि हमलोग इसके बारे और जानकारी बृहस्पतिवार को दे पाएंगे। सूरज 13 जून तक पुलिस हिरासत में है। जिया ने अपने गर्भपात के उल्लेख उस छह पृष्ठों के पत्र में किया है जो उसकी आत्महत्या के तीन दिन बाद उसके परिजनों को मिला था।
पढ़ें: गर्भपात से इन्कार करने पर सूरज करता था मारपीट
इस बीच में पता चला कि सूरज की मां जरीना वहाब जिया की मां राबिया अमीन से संवेदना व्यक्त करने उसके घर गई लेकिन दोनों की बातचीत का अनुभव बहुत कड़वा रहा। मंगलवार को अदालत की कार्यवाही के बाद आदित्य पंचोली ने पत्रकार से फिल्म निर्माता बने एक पुराने दोस्त को जरीना और बेटी सना की मुलाकात राबिया से कराने को कहा। इसका मकसद सूरज को अदालती लड़ाई में मदद पहुंचाना था। वह फिल्म निर्माता जरीना और सना के साथ राबिया के जुहू स्थिति आवास पर संवेदना जताने पहुंचे और दो मिनट बात कीं। राबिया को अच्छा नहीं लगा और वह जरीना पर बरस पड़ी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
