यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'अबॉर्शन' से इन्कार करने पर जिया से मारपीट करता था सूरज
जिया खान की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिया के आखिरी खत में उसने सूरज पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली। जिया खान की मौत के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जिया ने अपने आखिरी खत में सूरज पर मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार करने के जो भी आरोप लगाए थे, उसे सूरज ने कबूल किया है।
सूरज ने पूछताछ के दौरान ये कबूला है कि वह जिया की हरकतों से तंग आ गया था। उसने बताया कि जब जिया ने अबॉर्शन से इन्कार किया तब वह दबाव में आ गया और उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस बीच, पुलिस ने कहा कि वो जिया की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इससे पहले कोई भी कयास लगाना गलत होगा।
इधर, पुलिस ने जिया के पांच लव लेटर बरामद किए हैं। तीन लेटर सूरज के घर से जिसमें सिर्फ आई लव यू लिखा हुआ है और दो जिया के घर से मिले हैं।
इससे पहले, जिया की मां राबिया ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने जिया के मोबाइल पर सूरज के कई एसएमसएस देखे हैं जिसमें जिया को धमकाने की बातें लिखी थीं। यही नहीं राबिया ने जिया के चेहरे पर मारने के कुछ निशान भी देखे थे, जिसके तहत वो सूरज को जिया की मौत का जिम्मेदार मानती है।
मंगलवार को पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेने के बाद काफी देर तक पूछताछ की। सूरज के वकील ने कहा कि अगर जिया का सुसाइड नोट सही है तो जिया की मां ने उस खत को हादसे के तीन दिन बाद क्यों सार्वजनिक किया। जब उन्हें मालूम था कि सूरज उनकी बेटी को मारता पीटता है तो वो अब तक चुप क्यों बैठी थीं।
गौरतलब है कि पुलिस ने जिया के सुसाइड नोट के आधार पर सूरज गिरफ्तार कर 13 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया है। इस बीच, सूरज की मां ने अपने बेटे को बेकसूर ठहराते हुए उसपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। सूरज की गिरफ्तारी पर उसकी मां अभिनेत्री जरीना वहाब ने कहा कि उनका बेटा बिलकुल बेकसूर है। उसने जिया को खुदकुशी के लिए नहीं उकसाया। सूरज की गिरफ्तारी के बाद जरीना राबिया से उसके घर मिलने पहुंची और दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
