यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ये है लारा दत्ता की प्यारी बेटी सायरा, रेड फ्रॉक में लग रही बिल्कुल परी
लारा दत्ता की बेटी सायरा चार साल की हो गई। बर्थडे पर उन्होंने अपनी बेटी की एक बहुत ही प्यारी ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने अपनी बेटी सायरा का चौथा बर्थडे बड़े ही खूबसूरत अंदाज में मनाया। उन्होंने ट्विटर पर अपनी बेटी की एक बहुत ही प्यारी बर्थडे फोटो भी पोस्ट की, जिसमें नन्ही सायरा रेड फ्रॉक में बिल्कुल प्रिंसेज लग रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी बेटी चार साल की हो गई है, तुम्हारी मस्ती में चार साल कब निकल गए पता ही नहीं लगा।'
The light in our lives turns four!!! @Maheshbhupathi .Time flies when ur having fun!!! #birthdaygirl! pic.twitter.com/7cK21W1Upz
— Lara Dutta Bhupathi (@LaraDutta) January 20, 2016
'बाहुबली' प्रभाष शादी के लिए तैयार, दुल्हन की तलाश जारी आपको बता दें कि लारा ने साल 2011 में टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की थी, जिसके बाद दूसरे साल ही लारा ने सायरा को जन्म दिया। अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर लारा की बेटी को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'सायरा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
प्रेग्नेंसी के बाद अबाॅर्शन की खबरों पर भड़कीं पूनम पांडे
गौरतलब है कि लारा और अभिषेक ने 'झूम बराबर झूम' और 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था।लारा हाल ही में अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी फिल्म सिंह इज ब्लिंग में नजर आई थीं। फिलहाल इन दिनों वो बेटी सायरा और अपनी ड्रेस डिजाइनिंग के काम में पूरी तरह से व्यस्त हैं।
