विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुशाल के बाद अब गौहर ने दी शो छोड़ने की धमकी?

By Edited By:
Published: Tue, 18 Feb 2014 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2014 09:37 AM (IST)

टीवी एक्टर कुशाल टंडन को कंधे में लगी चोट की वजह से रियलिटी शो 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' छोड़ना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी एक्टर कुशाल टंडन को कंधे में लगी चोट की वजह से रियलिटी शो 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' छोड़ना पड़ रहा है। अब खबर है कि बिग बॉस की विजेता गौहर खान भी शो छोड़ सकती हैं। लेकिन गौहर के शो छोड़ने की वजह कुशाल नहीं, कोई और है।

पढ़ें : साथ नहीं, एक दूसरे के सामने खड़े होगी ये जोड़ी

सूत्रों ने बताया कि कुशाल का शो छोड़ना तय है। इसके बाद गौहर भी शो छोड़ने की तैयारी में है। गौहर ने धमकी दी है कि अगर बिग बॉस के प्रतियोगी एजाज खान शो में आते हैं तो गौहर शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। बताया जा रहा है कि कुशाल की जगह एजाज को इस शो में शामिल किया जाएगा।

जी हां आपको याद होगा कि एजाज के दिल में गौहर के लिए हमेशा से ही एक सॉफ्ट कॉर्नर था, लेकिन गौहर शुरू से ही कुशाल के करीब थीं। इसी वजह से एजाज उन दोनों के बीच में नहीं आए, लेकिन उन्होंने दोनों के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कई बार की। इसलिए गौहर नहीं चाहती हैं कि एजाज इस शो में आएं।

पढ़ें : अब खतरों से खेलेंगे मुग्धा और दया

गौरतलब है कि कुशाल के कंधे में चोट लगी है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि कुशाल का इस शो में एग्जिट एजाज की एंट्री न बन जाए।