यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब खतरों से खेलेंगे मुग्धा और दया
बिग बॉस के कुशाल टंडन और गौहर खान के साथ कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान, मॉडल मुग्धा गोडसे और सीआईडी के ...और पढ़ें

मुंबई। बिग बॉस के कुशाल टंडन और गौहर खान के साथ कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान, मॉडल मुग्धा गोडसे और सीआईडी के दयानंद शेट्टी भी खतरों से खेलने वाले हैं। खबर है कि ये तीनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में खतरनाक स्टंट करते नजर आने वाले हैं।
पढ़ें : साथ नहीं, आमने-सामने खड़ी होंगी ये जोड़ी
खतरों के खिलाड़ी के पांचवे सीजन की थीम बॉयज वर्सेज गर्ल्स है। इस बार शो में फिल्म एबीसीडी में काम करने वाले सलमान युसूफ खान,फिल्म फैशन की मुग्धा और टीवी शो सीआईडी के दया भी शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा कुशाल,गौहर और माही भी शो का हिस्सा होंगे।
यह भी चर्चा है कि मशहूर कोरियोग्राफर जोड़ी बॉस्को-सीजर और टीवी एक्टर गुरमित सिंह को भी शो ऑफर किया गया है। झांसी की रानी से लोकप्रिय हुई कृतिका सेंगर,एजाज खान और आईपीएल होस्ट रोचले मारिया राव से भी शो के निर्माताओं की बातचीत जारी होने की खबर है।
यह शो मार्च के अंत तक या अप्रैल की शुरूआत में शुरू हो सकता है। इसके स्टंट की शूटिंग अगले कुछ हफ्तों में दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाली है। इस बार शो को निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं। इससे पहले अक्षय कुमार इस शो को होस्ट करते आए हैं। (नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
