विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा को 'Bumper' Loss, नए शो के लिए इस एक्टर ने सुनील ग्रोवर से मिलाया हाथ

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 09:33 PM (IST)

कपिल-सुनील के झगड़े के बाद जिस तरह से कपिल के शो के सारे कलाकार उनसे दूरी बना रहे हैं, उसके ...और पढ़ें

कपिल शर्मा को 'Bumper' Loss, नए शो के लिए इस एक्टर ने सुनील ग्रोवर से मिलाया हाथ
कपिल शर्मा को 'Bumper' Loss, नए शो के लिए इस एक्टर ने सुनील ग्रोवर से मिलाया हाथ

मुंबई। सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद लगता है कपिल शर्मा के बुरे दिन ख़त्म नहीं हो रहे हैं। कपिल को अब तक सपोर्ट करते रहे शो के बंपर यानि कीकू शारदा ने अब सुनील ग्रोवर से हाथ मिला लिया है और दोनों मिलकर एक नया शो लेकर आने वाले हैं। हालांकि कपिल के लिए फिलहाल राहत की बात ये है कि ये टीवी शो नहीं है। 

शनिवार को सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया में अपने फैंस के साथ नए शो की जानकारी साझा की। दिल्ली में पहली अप्रैल को सुनील ग्रोवर लाइव स्टेज शो डॉ. मशहूर गुलाटीज़ कॉमेडी क्लीनिक कर रहे हैं और इसमें उनका साथ दे रहे हैं कीकू शारदा, जो ख़ुद कपिल के शो में डॉ. गुलाटी की नर्स बनकर आते हैं। अगर परिस्थितियां सामान्य होतीं तो सुनील और कीकू के इस यूनियन से कोई फ़र्क नहीं पड़ता, लेकिन कपिल-सुनील के झगड़े के बाद जिस तरह से कपिल के शो के सारे कलाकार उनसे दूरी बना रहे हैं, उसके मद्देनज़र सुनील और कीकू की ये नज़दीक़ी कपिल के लिए नुक़सानदायक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- कपिल-सुनील की लड़ाई में नया मोड़, ऐसे सुलझ सकती है गुत्थी

सुनील ग्रोवर के साथ चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद अली असगर ने भी कपिल से दूरी बना ली। तब कपिल को राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल के साथ एक एपिसोड शूट करना पड़ा, लेकिन बाद में कथित रूप से इन कलाकारों ने भी कपिल के शो को ज्वाइन करने से मना कर दिया, जिसके चलते एक एपिसोड शूट नहीं हो सका। कीकू ने भी अगर साथ छोड़ा तो कपिल के लिए ये Bumper Loss होगा।

इसे भी पढ़ें- क्या सुनील ग्रोवर और टीम के बाद सेलेब्रिटीज़ ने भी किया कपिल का बहिष्कार

वैसे लगता है कि डॉ. मशहूर गुलाटी ने कपिल के साथ झगड़ा होते ही अपना क्लीनिक कहीं और खोल लेने का मन लिया था। यू-ट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि कपिल से हवाई जहाज में झगड़े के बाद सुनील की लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो है। वीडियो के मुताबिक़ 22 मार्च को स्टेज शो कोकराझार में हुआ था और सुनील इसमें डॉ. मशहूर गुलाटी के गेटअप में दिख रहे हैं। ग़ौरतलब है कि कीकू शारदा इस परफ़ॉर्मेंस में सुनील के साथ नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें- संजय दत्त के लिए भूमि आमिर ख़ान से बढ़कर नहीं, लिया ये फ़ैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।