विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटरीना की जिंदगी में आ गया एक नया 'हमसफ़र' !

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 03:26 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 08:33 AM (IST)

कटरीना शायद समझ गई है कि रणबीर और सलमान जैसे बड़े नामों से रिश्ते टूटने के बाद समय रहते उसे अपने लिए नए रास्ते हासिल करने होंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। कटरीना कैफ की जिंदगी में आये दिन कोई न कोई नया बदलाव आता जा रहा है। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद अपने लिए नए रास्ते खोज रही कैट ने अब जोड़ लिया है एक और नया रिश्ता।

ये रिश्ता है बॉलीवुड में तेजी से लोकप्रिय हो रहा सोशल नेटवर्किंग ऐप ' स्नेपचैट' के साथ। लंबे समय तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स को ना कहने वाली कटरीना कुछ समय पहले ही फेसबुक और इंस्टाग्राम जुडी हैं। शायद कटरीना समझ गयीं हैं की अब उन्हें अपनी फिल्म को प्रमोट करने और खुद को बॉलीवुड में बनाए रखने के लिए नई तकनीक का सहारा लेना ही पडेगा। कटरीना ने अपनी पहली फिल्म बूम से आमिर खान की धूम-3 तक ज़रूर अपनी हिंदी और एक्टिंग में मेहनत की है। साथ ही बदलते समय साथ कटरीना के पास करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन और यशराज फिल्म्स जैसे बड़े बैनर रहें हैं।

किसके ब्रेकअप से करीना कपूर को नहीं पड़ता है कोई फर्क

जबसे कटरीना से बड़े सितारों का साथ छूटा है और पिछली फिल्म फितूर बुरी तरह असफल हुयी है, कटरीना ने मेहनत भी दुगनी कर दी है। बार-बार देखो में कटरीना ने बिकिनी पहनने में भी कोई परहेज नहीं किया। कटरीना शायद समझ गई है कि रणबीर और सलमान जैसे बड़े नामों से रिश्ते टूटने के बाद समय रहते उसे अपने लिए नए रास्ते हासिल करने होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।