विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसके ब्रेकअप से करीना कपूर को नहीं पड़ता है कोई फर्क

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 03:08 PM (IST)

करीना ने कहा "कटरीना के रणबीर की लाइफ से चले जाने के बाद मेरी लाइफ में कोई बदलाव नहीं आया है।

News Article Hero Image

मुंबई। कभी टेलीविजन चैनल पर सरेआम कटरीना कैफ को अपनी भाभी घोषित कर चुकी करीना कपूर खान ने अपने चचेरे भाई रणबीर और कैट के बीच ब्रेकअप होते ही पूरी तरह रंग बदल लिए हैं।

दरअसल करीना का कहना है कि किसी के बीच ब्रेकअप हो या ना हो उनकी जिंदगी पर इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। हाल ही में एक फैशन शो का हिस्सा बनी करीना ने कहा "कटरीना के रणबीर की लाइफ से चले जाने के बाद मेरी लाइफ में कोई बदलाव नहीं आया है, और मैं इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूँ क्योंकि मेरे इस बात को जानने या ना जानने से कोई फर्क नहीं पड़ता, इनफैक्ट मुझे इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है, इससे मेरी ज़िन्दगी में कोई डिफ़रेंस नहीं होता।

एक जैसे क्यों लगते हैं रणबीर कपूर की फिल्मों के पोस्टर्स?

वैसे सही भी है की करीना को कैट और रणबीर के रिश्तों से क्या लेना देना लेकिन करण जौहर के शो 'कॉफी विथ करण' में जब अतिउत्साहित हो कर करीना ने कैट का नाम ले ले कर रणबीर को खूब चिढ़ाया था और ये भी ऐलान किया था कि भाभी के रूप में कटरीना पूरे परिवार को पसंद तो फिर अब अचानक अपने रास्ते से बिदकने का क्या कारण है समझ में नहीं आता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।