विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक जैसे क्यों लगते हैं रणबीर कपूर की फिल्मों के पोस्टर्स?

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 02:40 PM (IST)

रणबीर की फिल्में बदल जाती हैं, लेकिन पोस्टर्स पर उनका अंदाजे-बयां एक जैसा है। तमाशा के पोस्टर पर भी रणबीर और दीपिका का यही अंदाज रिपीट हुआ।

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर की नई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के पोस्टर्स और टीजर मगंलवार को रिलीज हो गए। पोस्टर्स पर रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा को जगह दी गई है, लेकिन इन्हें देखकर रणबीर की कुछ पुरानी फिल्मों की याद आ जाती है।

रणबीर अपनी को-एक्ट्रेसेज के साथ तकरीबन एक ही अंदाज में नजर आते हैं। 'ये जवानी है दीवानी' के पोस्टर पर रणबीर और दीपिका जिस अंदाज में दिखाई दिए थे, 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर और अनुष्का वैसी ही पॉजिशन में नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है, कि रणबीर कुछ कह रहे हैं, और उनकी हीरोइन उसे सुनकर खिल-खिलाकर हंस रही है।

ऐ दिल है मुश्किल का टीजर रिलीज, रोमांस और उलझे हुए रिश्तों की कहानी

रणबीर की फिल्में बदल जाती हैं, लेकिन पोस्टर्स पर उनका अंदाजे-बयां एक जैसा है। तमाशा के पोस्टर पर भी रणबीर और दीपिका का यही अंदाज रिपीट हुआ। अब यह बात तो रणबीर की फिल्मों के मेकर्स ही बता सकते हैं कि वे हमेशा रणबीर की एक जैसी स्टाइल ही पोस्टर के लिए क्यों तय करते हैं।

बार-बार देखों में कटरीना कैफ का ये रूप देखकर फैंस का दिल टूट जाएगा

शायद उन्हें भी यह पता हो, कि रणबीर की स्माइल काफी अच्छी है और दर्शक उनकी स्माइल पर फ़िदा रहते हैं। रणबीर की नयी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' इसी साल दिवाली पर रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।