विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर ने किया 'खुलासा', हैंडसम दिखने के लिए 'क्या-क्या' करवाया!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 28 Oct 2016 02:14 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 05:40 PM (IST)

करण ने बताया है कि फिगर को कंट्रोल करने के लिए बोटोक्स ट्रीटमेंट लिया है। इतना ही नहीं नोज़ को भी दुरुस्त करवाया है।

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर अपने सेलिब्रटी चैट शो कॉफी विद करण के अगले सीज़न के साथ तैयार हैं और सेलिब्रटीज़ को कॉफी के लिए दावत देना शुरू कर दिया है। शो में करण सेलिब्रटीज़ के बारे में तो खुलासे करेंगे ही, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपने बारे में एक ज़ोरदार 'खुलासा' किया है। करण ने शो के लेटेस्ट प्रोमो में अपने ब्यूटी सीक्रेट्स खोल दिए हैं।

इस प्रोमो में करण बता रहे हैं कि हैंडसम दिखने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाई है और फिगर को कंट्रोल करने के लिए बोटोक्स ट्रीटमेंट भी लिया है। इतना ही नहीं करण ने बताया है कि उन्होंने अपनी नोज़ को भी एडजस्ट करवाया है। अपने ह्यूमर के लिए मशहूर करण ने शो के बारे में व्यंग्य करते हुए कहा कि इस बार सेट के अलावा कुछ भी नया नहीं है। आपको बता दें कि करण के शो की शुरुआत शाह रूख़ और आलिया भट्ट के साथ की जाएगी। करण के शो में इस बार भी सेलिब्रटीज़ तो पुराने ही होंगे, लेकिन जोड़े नए होंगे।

ऐश्वर्या राय ने किया खुलासा, कब हुआ था एकतरफ़ा प्यार

इसको लेकर भी करण ने व्यंग्य किया है। करण ने कहा है कि वो अपने शो में नए चेहरों को बहुत कम मौक़े देेते हैं। यानि करण सेलिब्रटीज़ के साथ ही शो करना पसंद करते हैं। कॉफी विद करण इस साल के एंड में ऑन एयर होने के लिए स्लेटिड है।