विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सिमरन' में कंगना रनौत का मजे़दार लुक, देखें तस्वीर

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 11:19 PM (IST)

कंगना रनौत क्वीन और तनु वेड्स मनु फ्रेंचाइज़ी की फ़िल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग को ख़ूब तारीफ़ें मिली हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनौत पर अब उम्र का असर दिखने लगा है। उनके बालों में सफे़दी नज़र आने लगी है। अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक कंगना को क्या हो गया। चलिए आपको फ़िक्र दूर कर देते हैं।

दरअसल कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनका एक अलग सा लुक सामने आया है। एक तस्वीर में वो फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने एक विग लगा रखा है, जिसमें उनके बालों का रंग सिल्वर है। कंगना और हंसल के बालों का रंग तक़रीबन एक जैसा ही हो गया है। वैसे कंगना के इस विग को देखकर तो यही लगता है कि फ़िल्म में वो डिफ़रेंट किरदारों में नज़र आने वाली हैं, जिनमें से एक ये लुक भी होगा।

सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म कर चुकी हीरोइन का हॉट बिकिनी लुक

हंसल की यह फ़िल्म काफी चर्चा में है। 'सिमरन' की कहानी रियल लाइफ़ से इंस्पायर्ड है। कंगना फ़िल्म में होटल में काम करने वाली एक लड़की के किरदार में हैं, जो लोगों को कॉन करती है। फ़िल्म की शूटिंग अमेरिका में चल रही है।