विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

17 साल के लड़के से मोहब्बत करेंगी कंगना!

By Edited By:
Published: Mon, 30 Sep 2013 03:43 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2013 12:16 PM (IST)

नए किरदारों को निभाने में विश्वास रखना और अभिनय को चुनौती के रूप में लेना कंगना रनौत की खासियत है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नए किरदारों को निभाने में विश्वास रखना और अभिनय को चुनौती के रूप में लेना कंगना रनौत की खासियत है। कंगना फिल्म कृष-3 में तो एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाती हुई नजर आएंगी पर इसके साथ ही वो फिल्म 'रज्जो' में 17 साल के लड़के के साथ अभिनय करती हुई भी नजर आएंगी।

सिंगर बनीं कंगना

फिल्म 'रच्जो' की कहानी काफी दिलचस्प कहानी है जिसमें कंगना रनौत 17 साल के लड़के के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना के किरदार का नाम रच्जो है जो एक मुजरेवाली है और इसी नाम पर फिल्म का नाम रखा गया है। कंगना रनौत इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि उनकी यह फिल्म 15 नवंबर को त्यौहारों के मौसम में रिलीज होने जा रही है। फोर पिलर्स फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'रच्जो' में कंगना रनौत, पारस अरोड़ा, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर और जया प्रदा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन साहित्य अकादमी नेशनल अवॉर्ड और भारतीय भाषा परिषद अवॉर्ड से नवाजे गए विश्वास पाटिल ने किया है।

कैट की ना ने कराया कंगना का फायदा

कंगना की फिल्म 'रच्जो' की कहानी काफी दिलचस्प तो है पर 15 नंवबर को इस फिल्म को टक्कर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' देगी। ऐसे में यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि कंगना रनौत की फिल्म 'रच्जो' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर भी पाएगी या नहीं क्योंकि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही है और इस फिल्म से रणवीर सिंह तथा दीपिका पादुकोण जैसे नाम जुड़े हुए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।