विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दबंग 3' में चुलबुल पांडे की 'रज्जो' बनेंगी ये एक्ट्रेस, नाम जानकर चौंक जाएंगे!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 02:51 PM (IST)

2010 में आई 'दबंग' सुपर हिट रही थी और इस फ़िल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'दबंग 2' में भी सोनाक्षी का किरदार जारी रहा।

News Article Hero Image

मुंबई। 'दबंग' और 'दबंग 2' के बाद सलमान ख़ान कई सुपर हिट फ़िल्में दे चुके हैं, लेकिन उनके फैंस को चुलबुल पांडे का इंतज़ार है और अब आ रही है एक ऐसी ख़बर जो फैंस के इंतज़ार को राहत पहुंचा सकती है। ख़बर है कि 'दबंग 3' की फ़ीमेल लीड फ़ाइनल हो गई है और जब आप इस हीरोइन का नाम सुनेंगे तो मुंह खुला रह जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दबंग 3' में काजोल सलमान ख़ान की लीडिंग लेडी बनने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो सलमान के साथ काजोल का ये रीयूनियन होगा। सलमान और काजोल 1998 की फ़िल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में साथ आए थे, जिसे सोहेल ख़ान ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में अरबाज़ ख़ान ने काजोल के बड़े भाई का किरदार निभाया था। अरबाज़ 'दबंग 3' के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैं। 2010 में आई 'दबंग' सुपर हिट रही थी और इस फ़िल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'दबंग 2' में भी सोनाक्षी का किरदार जारी रहा, लेकिन तीसरे पार्ट में लीडिंग लेडी को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है।

कंगना रनौत पर उम्र का असर, बालों में दिखने लगी सफ़ेदी

सोनाक्षी सिन्हा से भी कई मौक़ों पर इस बारे में पूछा गया, लेकिन वो भी कोई ठोस जवाब नहीं दे सकी थीं। कुछ दिनों पहले ये ख़बरें भी आयीं थीं कि काजोल ने खुद कहा था कि उन्हें यह फ़िल्म ऑफर हुई है, लेकिन उन्होंने तब कर हां नहीं कहा था। ताज़ा डेवलपमेंट यही है कि काजोल फ़िल्म के लिए राज़ो हो गई हैं और उन्हें ध्यान में रखते हुए फ़िल्म की आगे की कहानी लिखी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।