विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जूही चावला ने 'दिलवाले' के बारे में ये क्‍या बोल डाला

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 04 Jan 2016 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2016 08:12 AM (IST)

एक तरफ जहां शाहरुख खान की 'दिलवाले' बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में कामयाब रहीं, वहीं उनकी करीबी दोस्‍त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक दौर में शाहरुख खान और जूही चावला की जोड़ी बड़े पर्दे पर खूब पसंद की गई। दोनों ने मिलकर 'डर', 'राजू बन गया जेंटलमेन' से लेकर 'राम जाने' और 'यस बॉस' जैसी कई हिट फिल्में दी। शाहरुख के साथ जूही की दोस्ती भी काफी मशहूर रही है। ऐसे में एक बार फिर जूही की शाहरुख के साथ काम करने की ख्वाहिश है।

संजय दत्त पर बन रही फिल्म पर कंगना ने बताया सब सच-सच

दरअसल, शाहरुख ने हाल ही में 'दिलवाले' के जरिए काजोल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। इसी के मद्देनजर जब जूही से ये पूछा गया कि दर्शक कब उन्हें और शाहरुख को एक साथ देख पाएंगे तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘अगली बार जब आप शाहरूख के साथ साक्षात्कार करें तो उन्हीं से आप यह सवाल पूछ लें। अगर मेरा बस चले तो मैं इसी साल उनके साथ काम कर लूंगी। यह तो पटकथा और निर्माता पर निर्भर करता है, जो हम लोगों को एक साथ लेने के लिए हां कहेंगे। मगर मुझे उनके साथ फिर से काम करना अच्छा लगेगा।’

Photos : मूवी डेट पर गए रितिक रोशन जब लौटे ऑटो से घर

हालांकि इस दौरान जूही ने शाहरुख की 'दिलवाले' के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो थोड़ा चौंकाने वाला है। दरअसल, उन्होंने अब तक 'दिलवाले' नहीं देखी है। जूही ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में बहुत अच्छी बातें नहीं सुनीं, इसलिए इसे नहीं देखने का फैसला किया। जूही के मुताबिक, अगर उन्होंने ये फिल्म नहीं देखी तो कोई बड़ी बात नहीं है। कोई फर्क नहीं पड़ता।

दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर रणवीर सिंह देंगे ऐसे सरप्राइज

खैर, शाहरुख की तरह जूही आमिर और सलमान के साथ भी काम करना चाहती हैं। अपनी पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में वो आमिर खान के साथ नजर आई थीं। उन्होंने कहा, ‘आमिर और शाहरूख मेरे पसंदीदा सितारे हैं। मेरा केरियर उनके साथ आगे बढ़ा है। मैं आमिर के साथ काम जरूर करना चाहूंगी।’ हालांकि जूही सबसे पहले सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं, क्योंकि अब तक दोनों ने एक साथ काम नहीं किया है। जूही ने कहा, ‘वास्तव में मुझे सलमान के साथ काम करना चाहिए। हमने कभी साथ काम नहीं किया है।’