विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos : मूवी डेट पर गए रितिक रोशन जब लौटे ऑटो से घर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 04 Jan 2016 10:40 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2016 11:59 AM (IST)

रितिक जब से अपनी पत्‍नी सुजैन से अलग हुए हैं, तब से वो अपने बच्‍चों का बहुत ही ख्‍याल रख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में सलमान खान अपने भाई सोहैल खान के बर्थडे पर रेस्टोरेंट से घर तक ऑटो की सवारी करते नजर आए थे। इस बार रितिक रोशन इसका लुत्फ उठाते दिखे। साथ में उनके दोनों बेटे भी थे। दरअसल, रितिक अपने बेटों को मूवी दिखाने ले गए थे और वापसी में ऑटो से घर पहुंचे।

'दृश्यम' के बाद तब्बू लेकर आ रहीं 'फितूर', फर्स्ट लुक देख हो जाएंगे फिदा

खुद रितिक ने ट्वीट कर इस एडवेंचर ट्रिप की जानकारी दी। उनके मुताबिक, पहले ऑटो से आना-जाना नॉर्मल था, मगर अब ये उनके और उनके बच्चों के लिए एडवेंचर बन गया है।

आपको बता दें कि रितिक जब से अपनी पत्नी सुजैन से अलग हुए हैं, तब से वो अपने बच्चों का बहुत ही ख्याल रख रहे हैं और उनके साथ अक्सर आउटिंग करते नजर आ रहे हैं। क्रिसमस पर रितिक अपने बेटों को स्वीट्जरलैंड घुमाने ले गए थे। वो पिछले साल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' की शूटिंग में व्यस्त रहे।

बर्थडे पर बिपाशा अपने प्यार का खुलकर करने वाली हैं ऐलान