विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दृश्‍यम' के बाद तब्‍बू लेकर आ रहीं 'फितूर', फर्स्‍ट लुक देख हो जाएंगे फिदा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 03 Jan 2016 03:46 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2016 05:48 PM (IST)

हाल ही में 'हैदर' और 'दृश्‍यम' जैसी फिल्‍में देने वालीं तब्‍बू एक बार फिर जल्‍द बड़े पर्दे पर दस्‍तक देने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'दृश्यम' के बाद अभिनेत्री तब्बू जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' में नजर आने वाली हैं। फिलहाल इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है और वाे ब्लैक एंड रेड ड्रेस में बहुत ही क्लासी लग रही हैं। उनका हेयरस्टाइल भी कमाल का है, जो उन पर खूब फब रहा है।

VIDEO : अक्षय की थ्रिलर फिल्म 'एयरलिफ्ट' का दमदार ट्रेलर रिलीज

उनका ये लुक देखकर कोई भी यह फिल्म देखने को बेकरार हो जाएगा। वैसे भी तब्बू के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। जानेमाने फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म 'फितूर' से तब्बू का फर्स्ट लुक ट्वीट किया है। ये रहा उनका ट्वीट और तब्बू का फर्स्ट लुक।

आपको बता दें कि यह फिल्म चार्ल्स डिंकेस के नॉवेल 'ग्रेट एक्स्पेक्टेशन' पर बनाई गई है और तब्बू इसमें 'मिस हैविशम' के किरदार में नजर आएंगी। वैसे इस फिल्म में लीड किरदार में कट्रीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर हैं, जो पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते दिखेंगे। अभिषेक कपूर निर्देशित यह फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होगी। आदित्य इसमें कश्मीरी लड़के के किरदार में हैं।

दत्तो से लेकर देवी तक...और बोल्ड हो गईं बॉलीवुड हीरोइनें

हाल ही में आदित्य का लुक भी सामने आया था, जिसे देखकर साफ लग रहा था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी पर कड़ी मेहनत की है। पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है और ये भी बताते चलें कि पहले इस फिल्म में रेखा नजर आने वाली थीं। उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी, मगर बीच में उन्होंने फिल्म छोड़ दी और फिर उनकी जगह तब्बू ने ले ली।