विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर रणवीर सिंह ऐसे देंगे सरप्राइज

By Test2 test2Edited By:
Published: Mon, 04 Jan 2016 09:18 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2016 11:54 AM (IST)

कल दीपिका अपना 30वां जन्मदिन मनाने वाली हैं, उनके फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या होगा उनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

'बाजीराव' रणवीर सिंह की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण कल अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगी। पिछले साल की तरह क्या इस साल भी दीपिका अपना जन्मदिन अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर के साथ ही मनाएंगी या फिर कुछ और होगा उनका प्रोग्राम?

काजोल संग अब कुछ ऐसी लव स्टोरी वाली फिल्म करना चाहते हैं शाहरुख

दीपिका के फैंस ये जानने के लिए हो रहे हैं बेताब, लेकिन दीपिका ने फिलहाल अपने कल के खास दिन का कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन बाॅलीवुड से खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह, दीपिका के 30वें जन्मदिन को बनाएंगे बेहद खास। वो खास प्रोग्राम होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की सक्सेस पार्टी, जिसकी प्लानिंग रणवीर ने दीपिका के जन्मदिन को ध्यान में रख कर की है। बताया जा रहा है कि इस सक्सेस पार्टी में दीपिका का जन्मदिन मनाया जाएगा।

रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन को कहा था, 'रोबोट' में मत करो काम

रणवीर सिंह ने ये खास प्लानिंग अपने दिलों अजीज दीपिका के लिए की है, अब देखना होगा कल दीपिका को रणवीर का ये सरप्राइज कितना लुभाता हैं।