विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या मुश्किल में है जॉन अब्राहम की शादीशुदा जिंदगी?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 30 Jul 2015 04:38 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 05:35 PM (IST)

पिछले कुछ दिनों से जॉन अब्राहम की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से जॉन अब्राहम की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम और उनकी बैंकर पत्नी प्रिया रुंचाल के बीच कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं।

15 लाख फैंस के लिए अर्जुन कपूर ने शेयर की सेल्फी

अब इसके पीछे असली वजह क्या है, ये तो वहीं जानें, मगर ये इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि प्रिया अमेरिका में रहती हैं और जॉन मुंबई में रहते हैं। ऐसे में हो सकता है ये दूरियां दोनों के रिश्ते पर भारी पड़ रही हैं।

नवाजुद्दीन की फिल्म 'मांझी : द माउंटेन मैन' में देखें ये हैं कौन

जॉन ने गुपचुप तरीके से अमेरिका में शादी की थी। एक जनवरी, 2014 को उन्होंने ट्वीट कर इसकी घोषणा की थी। हालांकि जब वो वापस आए तो प्रिया उनके साथ नहीं थीं। वो अपनी पढ़ाई के लिए वहीं रह गई थीं। शादी के बाद जॉन ने कहा था कि वो अपने बॉलीवुड दोस्तों को पार्टी देंगे, मगर नहीं दिया।

इसलिए अनुष्का हैं काफी खुश, खुलकर की दिल की बातें

वैसे दोनों हाल ही में इंडियन सुपर लीग ऑक्शन में नजर आए थे, मगर दोनों एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल नहीं लग रहे थे। यहां तक कि एक साथ चल भी नहीं रहे थे। जाहिर सी बात है कि ये एक खुशहाल शादीशुदा जोड़े के संकेत नहीं हैं।

शाहरुख-काजोल ऐसे करेंगे रोमांस, आ जाएगी 'डीडीएलजे' की याद

वैसे एक बात ये भी है कि जॉन के अफेयर्स के बारे में तो सभी को पता है, मगर उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कभी खुलकर शेयर नहीं किया। अपनी पत्नी को मीडिया से भी दूर रखा है।