विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया की मौत: ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से पूछताछ

By Edited By:
Published: Tue, 04 Jun 2013 07:32 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2013 10:36 PM (IST)

बिग बी के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नि:शब्द गर्ल जिया खान की मौत को लेकर कुछ बातें सामने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बी के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नि:शब्द गर्ल जिया खान की मौत को लेकर अहम बातें सामने आई हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि मौत से पहले जिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से फोन पर बात की थी। अब पुलिस आदित्य पंचोली के बेटे और जिया के दोस्त सूरज पंचोली से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में अब तक नौ लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। उधर पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिग की जाएगी। इसकी वजह पोस्टमार्टम में देरी हो रही है।

इधर जिया की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि उन्होंने जिया और उसके दोस्त के बीच सुलह कराने के लिए काफी समय तक जिया के दोस्त से फोन पर बात की थी। उनका कहना है कि जिया फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कर इंटीरियर डिजाइनर बनना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि अपनी मौत से एक दिन पहले ही जिया हैदराबाद से लौटी थीं। वहां से आने के बाद जिया काफी परेशान नजर आ रही थीं। मां ने बताया कि जिया का ऑडिशन अच्छा नहीं हुआ था इसलिए वो उदास थी। हालांकि अब तक जिया की मौत का कोई पुख्ता कारण सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि सोमवार रात 11 बजे जिया खान का शव मुंबई के जुहू स्थित अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि जिया ने खुदकुशी की है। लेकिन मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें: क्या था जिया खान का आखिरी ट्वीट

पढ़ें: जिया खान की मौत पर सन्न रह गया बॉलीवुड

जिया का असली नाम नफीसा खान है। वे अपनी मां के साथ मुंबई के एक घर में पिछले तीन साल से रह रही थीं। जब जिया ने फांसी लगाई उस वक्त उनकी मां भी घर पर मौजूद नहीं थीं। घर लौटने पर मां ने जिया को पंखे से लटकता पाया, तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि पुलिस जिया के पड़ोसी, नौकर और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि उसकी आत्महत्या का कारण पता चल सके। जिया ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा जिससे ये पता चल सके कि आखिर जिया ने आत्महत्या क्यों की।

अर्श पर पहुंचीं इन अभिनेत्रियों ने किया जब सबको शॉक्ड

जिया की मौत से बॉलीवुड भी सदमे में है। जिया ने अपनी पहली फिल्म बिग बी के साथ की थी। बिग बी को तो इस बात पर अब तक यकीन नहीं है कि जिया की मौत हो गई है। बिग बी की तरह कई ऐसी हस्तियां हैं जिन्हें अब तक इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। 19 साल की जिया ने अपने फिल्मी करियर में अब तक तीन बड़ी फिल्में की है। जिया का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिया के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।