विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जुड़वां 2' में वरुण धवन के साथ ये एक्ट्रेसेस करेंगी रोमांस

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2016 09:35 AM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2016 11:01 AM (IST)

सुनने में आ रहा था कि डेविड धवन की फिल्म 'जुड़वां 2' में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर या ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। डेविड धवन की फिल्म 'जुड़वां' का सीक्वल बनने जा रहा है। इस बात की जानकारी तो हम आपको पहले दे चुकी हैं। फिल्म में सलमान खान की जगह वरुण धवन ले रहे हैं इस बात से भी आप वाकिफ होंगे, लेकिन फिल्म में वरुण के साथ कौन सी एक्ट्रेसेस रोमांस करेंगी इस खबर की जानकारी शायद ही आपको होगी। तो चलिए हम इस खबर से पर्दा उठा देते हैं।

फैन की इस हरकत पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा 'दूर रहो'

'जुड़वां 2' में वरुण के साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नो नजर आएंगी। बता दें 'जुड़वां' में सलमान के साथ करिश्मा कपूर और रंभा दिखाई दी थीं और अब इस फिल्म में इन अभिनेत्रियों की जगह जैकलीन और तापसी ले रही हैं। जैकलीन के साथ तो वरुण फिल्म 'ढिशूम' में काम काम कर चुके हैं लेकिन तापसी के साथ काम करने का उनका पहला एक्सपीरियेंस होगा।

आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ से ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बता दें 1997 में आई 'जुड़वां' में सलमान, करिश्मा और रंभा को दर्शको ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर वाहवाही बटोरी। फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आए थे। अब देखना होगा वरुण धवन 'जुड़वां 2' में सलमान जैसा जादू बिखेरने में कितने कामयाब होते हैं।