विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ से ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2016 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2016 05:14 PM (IST)

आलिया भट्ट ने आखिरकार अपने और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबर पर चुप्पी तोड़ दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। सुनने में आ रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद के चलते दूरियां आ गई हैं। गाहे-बगाहे इनसे इस दूरियों पर सवाल उठ ही जाते हैं तो एक इंटरव्यू के दौरान आलिया को कुछ इसी सवाल से दो चार होना पड़ गया।

फैन की इस हरकत पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा 'दूर रहो'

आलिया से जब पूछा गया कि क्या सिड से उनका ब्रेकअप हो गया है। इस पर आलिया ने कहा, 'सिड मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा नहीं है। तो यह सच नहीं है। वो आज भी मेरी जिंदगी का हिस्सा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब यह है कि दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं और वो अब केवल एक दोस्त हैं? क्या वो आपके दोस्त हैं या उससे ज्यादा? इसपर आलिया ने कहा कि सिड हमेशा मेरा अच्छा दोस्त बना रहेगा। हकीकत में वो मेरा लिए एक बहुत अच्छे दोस्त से ज्यादा है। वो मेरे बहुत करीब है। इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या वो सिंगल हैं? इसपर उन्होंने जवाब दिया कि जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती मैं सिंगल ही हूं। जिस दिन मेरी शादी हो जाएगा उस दिन मैं रिलेशनशिप में हो जाऊंगी।

Photo: गीता फोगट की शादी में तोहफे के साथ पहुंचे आमिर खान

बता दें आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डियर जिंदगी' के प्रमोशन में जुटी हैं। गौरी शिंदे निर्देशित इस फिल्म में आलिया के साथ शाहरुख खान नजर आएंगे। दोनों पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अंगद बेदी, कुणाल कपूर, अली जफर और आदित्य रॉय कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होने वाली है।