यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सड़क' से जूते-कपड़े खरीदती है ये सुपर-सेक्सी हीरोइन
दरअसल जैकलिन ने अपनी डिजाइनर शॉपिंग का राज़ खुद ही खोल दिया है। उन्होंने बताया है कि वो अपने कपड़े ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड की सुपर-सेक्सी एक्ट्रेस जैकलिन फ़र्नान्डिस की स्टाइल और कपड़ों को देख कर अगर आप सोचतें हैं कि श्रीलंकन ब्यूटी हमेशा महंगे कपडे और जूते पहनती हैं तो आप गलत हैं। जैकलिन के वार्डरोब का ख़जाना मुंबई की एक सड़क की देन है।
दरअसल जैकलिन ने अपनी डिजाइनर शॉपिंग का राज़ खुद ही खोल दिया है। उन्होंने बताया है कि वो अपने कपड़े और जूते मुंबई में बांद्रा के लिंकिंग रोड से खरीदती है। आपको बता दें कि लिंकिंग रोड मुंबई की वो शॉपिंग मार्केट है जहां डिजाइनर स्टाइल के कपड़े भी ठीक-ठाक दाम में मिल जाते हैं। दरअसल लैक्मे फैशन वीक के रैम्प पर अपना जलवा बिखेरने के बाद जैकलिन जब मीडिया से रूबरू हुईं तो खूब फैशन, स्टाइल और शॉपिंग की बातें कीं।
जेठ जी पर बने 'बायोपिक' , इस भाभी जी है ख़्वाहिश !
जब उनसे पूछा गया कि इतने ग्लैमरस और खूबसूरत कपड़ों की शॉपिंग वो कहाँ से करतीं है तो जैकलीन ने बताया कि वैसे तो वो दुनिया भर से शॉपिंग करतीं हैं लेकिन बांद्रा की लिंकिंग रोड उनकी पसंदीदा जगह है। हँसते हुए जैकलीन ये बताना भी नहीं भूली कि अभी हाल ही में उन्होंने नए जूते लिंकिंग रोड की दुकान से ही खरीदें है।