विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकी भगनानी ने सुधारी गलती, वीडियो बनाकर मलाला को किया विश

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 12 Jul 2015 10:19 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2015 12:18 PM (IST)

पिछले साल जैकी भागनानी ने नोबल पुरस्कार प्राप्त मलाला युसुफजई के नाम और नोबल की स्पेलिंग में गलती कर दी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले साल जैकी भागनानी ने नोबल पुरस्कार प्राप्त मलाला युसुफजई के नाम और नोबल की स्पेलिंग में गलती कर दी थी। इस बार जैकी एक वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर आए हैं।

'राम लखन' की रीमेक के लिए श्रद्धा कपूर से किसी ने नहीं की बात

उन्होंने पाकिस्तानी एक्टिविस्ट मलाला को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए एक वीडियो बनाया है। मलाला इस 12 जुलाई को 18 साल की हो जाएंगी। उन्हें साल 2012 में तालीबानी गनमैन ने गोली मार दी थी।

मलाला को साल 2014 का शांति का नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया है। इनके साथ बच्चों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाले कैलाश सत्यार्थी को भी नोबल पुरस्कार दिया गया।

जैकी ने अपने वीडियो में कहा, 'ये मलाला के बारे में है। मसाला के बारे में नहीं।' 'यंगिस्तान' एक्टर ने अपनी गलती को स्वीकारते हुए बताया कि नोबल की स्पेलिंग में क्या अंतर है। छह मिनट के इस वीडियो में जैकी ने मलाला को जन्मदिन पर बधाई दी है। साथ ही उनके योगदान को भी दर्शाया है।