Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड का पकड़ा गया इतना बड़ा झूठ!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 19 Jul 2016 03:07 PM (IST)

    टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड का एक झूठ पकड़ा गया है। इसका सबूत भी है। वो एम एस धोनी पर बनी फिल्‍म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

    मुंबई (जेएनएन)। सच में टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी को अब बड़ी बन जाना चाहिए और इस तरह की नादानियों को छोड़ देना चाहिए। दरअसल, उनका एक झूठ पकड़ा गया है। उन्होंने दिसंबर 2012 में हुए मिस इंदौर कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था, मगर उस वक्त उन्होंने बताया था कि वो 20 साल की हैं। इससे जुड़ा उनका एक वीडियो भी है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या है। तो जरा ठहरिए जनाब, अभी पता चल जाएगा कि पूरा माजरा क्या है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय दत्त को मिला इतना बड़ा धोखा, जान कर आपका भी टूट जाएगा दिल

    बात ये है कि अब 2016 चल रहा है और दिशा पटानी अब भी 20 साल की ही हैं। ऐसा हम नहीं, खुद वो ही कहती फिर रही हैं। अब उनके मुताबिक, उनका जन्म 27 जुलाई 1995 को हुआ है। जबकि इससे पहले उनका बर्थडे डेट 13 जून 1992 था। यानि उम्र में तीन साल का अंतर आ चुका है। दिशा ने अपना सरनेम भी बदल दिया है। पहले यह पटनी था, अब पटानी हो गया है। तो ये है पूरा माजरा।

    तस्वीरें : 'जमाई राजा' की इस एक्ट्रेस का बिकनी में दिखा बोल्ड अंदाज

    वैसे तो आप ये कह सकते हैं कि हीरोइनों या यूं कह ले कि ज्यादातर लड़कियां अपनी उम्र छिपाती हैं और झूठ बोलती हैं। मगर इस तरह कोई अपना दो डेट ऑफ बर्थ नहीं बताता, जैसा कि दिशा पटानी ने किया। खैर, अापको बता दें कि वो एक मॉडल-एक्ट्रेस हैं और जल्द ही नीरज पांडे की फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। यह फिल्म क्रिकेट कैप्टन एम एस धोनी की जिंदगी पर है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी भूमिका निभाई है। दिशा पटानी उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड बनी हैं।

    रणवीर नहीं, ये एक्टर बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण के पति!

    comedy show banner