विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या नवाज़ ने अपने बजरंगी भाईजान के साथ काम करने से किया इनकार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 22 Apr 2017 11:09 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 24 Apr 2017 01:03 PM (GMT+05:30)

अली अब्बास ज़फर के डायरेक्शन में बनने वाली टाइगर ज़िंदा है , फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल है और इसमें सलमान और कटरीना कैफ की जोड़ी को रिपीट किया गया है।

क्या नवाज़ ने अपने बजरंगी भाईजान के साथ काम करने से किया इनकार
क्या नवाज़ ने अपने बजरंगी भाईजान के साथ काम करने से किया इनकार

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बॉलीवुड का बेहतरीन एक्टर माना जाता है। सभी उनके काम का लोहा मानते हैं और उन्होंने तीनों खानों के साथ काम किया है लेकिन ख़बर है कि उन्होंने फिल्म टाइगर ज़िंदा है में सलमान खान के साथ काम करने से साफ़ मना कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों जब टाइगर ज़िंदा है की कास्टिंग चल रही थी तो सलमान खान के साथ एक अहम् रोल के लिए नवाज़ को अप्रोच किया गया था। ये जानते हुए कि उनकी सलमान खान के साथ अच्छी रेपो है और दोनों ने बजरंगी भाईजान में साथ काम किया था। इस दौरान सलमान ने नवाज़ की भरपूर तारीफ़ की। यही नहीं वो सलमान के भाई सोहेल खान की फिल्म फ्रीकी अली में लीड रोल में भी थे। बताते हैं कि यशराज की तरफ से टाइगर ज़िंदा है के लिए आई ऑफर को नवाज़ ने टर्न डाउन कर दिया। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में सलमान के होने और मोटी फीस ऑफर किए जाने के बाद भी नवाज़ नहीं माने। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है कि आखिर नवाज़ के फिल्म के लिए मना करने का असली कारण क्या था, लेकिन अब ख़बर है कि नवाज़ की जगह अब एक ईरानियन एक्टर को कास्ट किया गया जिसके बारे में जल्द ही घोषणा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: जस्टिन बीबर का 75000 का गोल्डन टिकट ऑटोरिक्शा ड्राईवर के बेटे को

अली  अब्बास  ज़फर के डायरेक्शन में बनने वाली टाइगर ज़िंदा है , फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल है और इसमें सलमान और कटरीना कैफ की जोड़ी को रिपीट किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।