विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीति ने किया खुलासा, पता नहीं क्‍यों सलमान से लगता था डर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 24 Aug 2015 01:33 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 01:50 PM (IST)

भले ही अब सलमान खान, प्रीति जिंटा के करीबी दोस्‍त बन चुके हैं, मगर एक वक्‍त था जब वो उनसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही अब सलमान खान, प्रीति जिंटा के करीबी दोस्त बन चुके हैं, मगर एक वक्त था जब वो उनसे काफी डरती थीं। प्रीति ने खुद इस बात का खुलासा किया है। ये उस वक्त की बात है, जब उन्होंने सलमान के साथ काम नहीं किया था। उन्होंने अपने 17 साल लंबे करियर में सलमान के साथ पांच फिल्मों में काम किया है।

कट्रीना ने की होने वाले ससुर की तारीफ, शादी पर भी बोलीं

प्रीति के मुताबिक, सलमान बेहद शर्मीले इंसान हैं। उन्होंने कहा, 'वो एकमात्र एक्टर थे, जिनके साथ काम करने से पहले मैं डरती थी। मुझे नहीं मालूम कि ऐसा क्यों था, लेकिन ऐसा वाकई था।' फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के 17 साल बिताने पर प्रीति ने टि्वटर पर फैन्स से बातें शेयर की।

पत्नी से तलाक को लेकर फिर चर्चा में आए अर्जुन रामपाल

प्रीति ने बताया, 'जब 'चोरी चोरी चुपके चुपके' फिल्म में सलमान मेरे संवाद सुनकर शर्मा जाते थे, तो मुझे उन्हें देखना अच्छा लगता था।' प्रीति ने यह भी बताया कि इस फिल्म की को-स्टार रानी मुखर्जी से भी उनके अच्छे संबंध हैं। रानी और प्रीति ने 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'वीर जारा', और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों में भी एक साथ काम किया है। प्रीति अपनी आने वाली फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में सनी देओल के साथ नजर आने वाली हैं जिन्हें वो वास्तविक जीवन में अपना बड़ा भाई भी मानती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।