विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी से तलाक को लेकर फिर चर्चा में आए अर्जुन रामपाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 24 Aug 2015 12:04 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 01:34 PM (IST)

जब से रितिक रोशन और सुजैन खान के रास्‍ते अलग हुए हैं, तब से ही अर्जुन रामपाल और उनकी पत्‍नी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जब से रितिक रोशन और सुजैन खान के रास्ते अलग हुए हैं, तब से ही अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेरिया के भी अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब एक बार फिर से अर्जुन, मेहर से अलग होने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सूत्रों की मानें तो अर्जुन इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं।

कट्रीना ने की अपने होने वाले ससुर की तारीफ, शादी पर भी बोलीं

वैसे अब तक जब कभी भी मीडिया में अर्जुन और मेहर के अलग होने की खबरें आईं तो उनका गुस्सा कभी ट्विटर पर फूटता तो कभी किसी इंटरव्यू में। अब एक बार फिर जबरदस्त चर्चा है कि अर्जुन अपनी 17 साल की शादी को तोड़ने की तैयारियों में लग गए हैं। अंग्रेजी मीडिया में इस तरह की अटकलें पिछले हफ्ते से जोरों पर हैं, मगर बात-बात पर भड़कने वाले अर्जुन अाश्चर्यजनक रूप से चुप बैठे हैं।

सूत्र के मुताबिक, 'अर्जुन और मेहर का तलाक सिर्फ इसी वजह से रुका हुआ था कि उनकी दोनों बेटियां इसे समझने लायक और इसके लिए तैयार हो जाएं। अर्जुन चाहते थे कि वो तब तक कुछ न करें, जब तक रितिक और सुजैन का तलाक नहीं हो जाता। अब तो रितिक और सुजैन को अलग हुए काफी वक्त हो चुका है, इसलिए अर्जुन भी अब मेहर से अलग होने की कार्यवाही को आगे बढ़ाना चाहते हैं।'

ये क्या..सिद्धार्थ को कभी भी लड़कियों ने राखी बंधवाने को नहीं कहा

इस मामले में पेंच यह है कि मेहर आर्थिक रूप से पूरी तरह अर्जुन पर निर्भर हैं, जबकि रितिक और सुजैन के साथ ऐसा नहीं था। अब मेहर को दोनों बेटियों को पालने का खर्च अर्जुन कितना और कैसे देंगे, यह सब तय होना बड़ा काम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।