विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कृष थ्री में रितिक के 600 चेहरे!

By Edited By:
Published: Wed, 16 Oct 2013 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2013 10:51 AM (IST)

रितिक रोशन की फिल्म 'कृष थ्री' महंगी फिल्मों की सूची में शामिल है। फिल्म की हर चीज में काफी खर्च ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन की फिल्म 'कृष थ्री' महंगी फिल्मों की सूची में शामिल है। फिल्म की हर चीज में काफी खर्च हुआ है। क्या आपको पता है इस फिल्म में रितिक रोशन ने वैक्स के मास्क इस्तेमाल किए हैं, जो दिखने में काफी रियल और आरामदायक हैं। पूरी फिल्म में रितिक ने 600 से 700 मास्क पहने हैं। एक एक मास्क की कीमत 8 हजार रुपये है।

पढ़ें : ऑनलाइन सबसे ज्यादा देखा गया कृष थ्री का ट्रेलर

सूत्रों ने बताया कि रितिक रोशन ने कृष से ज्यादा मास्क इस फिल्म में इस्तेमाल किए हैं। बताया जाता है कि एक दिन में वे पांच से छह मास्क पहनते थे। ये मास्क अलग तरह के एक वैक्स से बने हैं और रितिक के चेहरे पर उसे चिपकाने के लिए अलग तरह का ग्लू इस्तेमाल किया गया है। मास्क लंदन से लाए गए हैं। ये दिखने में रियल लगते हैं। शूटिंग के दौरान इन मास्क को एसी वैन में सुरक्षित रखा जाता है। हैदराबाद के चिपचिपे मौसम की वजह से ये मास्क जल्दी ही उतर जाते थे, इसलिए इन्हें एयरकंडीशंड में रखा जाता था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर