विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या इसलिए जुदा हुए रितिक-सुजैन?

By Edited By:
Published: Tue, 17 Dec 2013 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2013 10:50 AM (IST)

रितिक रोशन ने सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन ने सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में ही रितिक स्टार बन गए और उन्होंने अभिनेता संजय खान की बेटी सुजैन से 20 दिसंबर साल 2000 में शादी की। यह जोड़ी बॉलीवुड की उन हस्तियों के लिए एक मिसाल बन गई जिनका रिश्ता शादी के कुछ साल बाद ही टूट गया था।

लेकिन अफसोस..कोई यह नहीं जानता था कि जिंदगी के हर मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले रितिक और सुजैन शादी के 13 साल बाद अलग हो जाएंगे। यह भी उसी दर्द ए दिल का शिकार हो जाएंगे। रितिक और सुजैन के दो बेटे रेहान और रिधान हैं। रेहान की उम्र सात साल है, जबकि रिधान अभी पांच साल का है। बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों ने आज से कुछ महीने पहले ही यह खबर दे दी थी कि रितिक और सुजैन बहुत ही जल्द तलाक लेने वाले हैं लेकिन रितिक ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए कहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल खुशहाल है।

अर्जुन रामपाल बोले, मैंने नहीं कराया रितिक-सुजैन का तलाक

लेकिन वक्त ने ऐसी करवट ली है कि अब दोनों एक दूसरे के साथ रह नहीं सकते हैं। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी में शुमार किया जाता था। इस खबर ने बी टाउन में खलबली मचा दी है। सबके दिल में बस एक ही सवाल उमड़ रहा है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो बात तलाक तक पहुंच गई।

तस्वीरों में देखें, रितिक-सुजैन के वो खास लम्हें

बॉलीवुड सूत्रों की मानें तो रितिक और सुजैन की बीच आई दूरी का सबसे बड़ा कारण रितिक का विदेशी एक्ट्रेस बारबरा मोरी से अफेयर है। इधर रितिक के बाहरी रिश्ते से सुजैन परेशान थीं और उधर अर्जुन रामपाल से सुजैन की बढ़ती नजदीकियों से रितिक परेशान थें। अर्जुन रामपाल का सुजैन के करीब आना रितिक को सख्त नापसंद था। इसके अलावा सुजैन रितिक द्वारा लिए गए फैसलों में अपनी राय रखना जरूरी समझती थीं इसलिए उन्होंने रितिक को करीना कपूर के साथ काम करने के लिए मना किया था, लेकिन रितिक ने उनकी एक नहीं सुनी और करीना के साथ फिल्म 'शुद्घि' साइन कर ली। इस तरह और भी कई बातें इनके अलगाव का कारण बनी। हालांकि अब तक कोई ठोस बात सामने नहीं आ रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।