Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्‍का शर्मा ने फिर की अपने होंठों से छेड़छाड़!

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jul 2015 01:43 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा पिछले दिनों अपने कथित ब्‍वॉयफ्रेंड क्रिकेटर विराट कोहली के साथ लंदन में फुरसत के कुछ पल साथ बिताने गई थीं। लंदन में विराट के साथ खिंचवाई गई अनुष्‍का की एक फोटो सामने आई है। इस फोटो से लगता है कि अनुष्‍का ने फिर अपने होंठों के

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले दिनों अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड क्रिकेटर विराट कोहली के साथ लंदन में फुरसत के कुछ पल साथ बिताने गई थीं। लंदन में विराट के साथ खिंचवाई गई अनुष्का की एक फोटो सामने आई है। इस फोटो से लगता है कि अनुष्का ने फिर अपने होंठों के साथ छेड़छाड़ की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंगर पलाश सेन बीच आसमान में तूफान में फंसे!

    इस फोटो में ऐसा लग रहा है कि किसी मधुमक्खी ने अनुष्का के होंठ पर काट लिया हो। अनुष्का का अपर लिप्स तो कुछ ज्यादा ही फूला हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि अनुष्का इस बार भी कह सकती हैं कि उन्होंने अपने होंठों के साथ कुछ नहीं कराया। लेकिन तस्वीर कभी झूठ नहीं बोलती। तस्वीर ये साफ बयां कर रही है कि अनुष्का के होंठों के साथ कुछ तो गड़बड़ जरूर हुई हे।

    सूरज और आथिया की फिल्म 'हीरो' का ट्रेलर लॉन्च

    गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि अनुष्का शर्मा ने अपने होंठों की सर्जरी कराई है। हालांकि अनुष्का ने इस बात को सिरे से नकार दिया था।