विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, आज कितने साल की हो गईं बॉलीवुड 'क्‍वीन' कंगना

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 23 Mar 2015 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2015 04:17 PM (IST)

'बॉलीवुड क्‍वीन' कंगना रानौत का आज बर्थडे है। वह 27 साल की हो गईं। उन्‍हें बॉलीवुड की बोल्‍ड एक्‍ट्रेस के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'बॉलीवुड क्वीन' कंगना रानौत का आज बर्थडे है। वह 28 साल की हो गईं। उन्हें बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'गैंगस्टर' से दर्शकों का दिल जीत लिया था और इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय की बदौलत उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिल गया था।

जब फैशन शो में ऐन मौके पर सोहा ने शुरू कर दिया ड्रामा!

इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक लाइफ इन ए मेट्रो, फैशन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, तनु वेड्स मनु और क्वीन जैसी शानदार फिल्में देकर साबित कर दिया कि उनके अभिनय में वाकई में दम है।

कंगना का शानदार फिल्मी करियर का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह अब तक नेशनल अवॉर्ड से लेकर फिल्म फेयर अवॉर्ड तक अपने नाम कर चुकी हैं। वैसे कंगना अपनी लाइफ में एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं।

'बंधन' के सेट पर हाथी के बच्चे के साथ हुआ अमानवीय व्यवहार!

वह हिमाचल प्रदेश के एक छोटे कस्बे की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के जोर देने पर डॉक्टर बनने का फैसला कर लिया था, लेकिन किस्मत में तो उनका एक्ट्रेस बनना लिखा था और इसीलिए वह 16 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ सपनों की नगरी मुंबई चली आईं और एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।

कंगना के बर्थडे पर ही उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की सीक्वल का पोस्टर रिलीज होने वाला है। खबर यह भी है कि इस बर्थडे वह नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में ही हैं और सेट पर ही अपना बर्थडे मनाएंगी। सुबह शूटिंग करेंगी और शाम में पार्टी। कंगना, आपके फैन्स की तरफ से भी आपको हैप्पी बर्थडे।

फारुक शेख को याद कर भावुक हुए ऋषि कपूर