विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: हंसल मेहता को कंगना रनौत की इस बात पर गर्व है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 01:01 PM (IST)

कंगना इन दिनों इसी हफ़्ते रिलीज़ होने जा रही फिल्म सिमरन का प्रमोशन कर रही हैं और उसके बाद वो ...और पढ़ें

Exclusive: हंसल मेहता को कंगना रनौत की इस बात पर गर्व है
Exclusive: हंसल मेहता को कंगना रनौत की इस बात पर गर्व है

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। कंगना रनौत का विवादों से चोली-दामन का साथ है ये तो सभी जानते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने रितिक रोशन और आदित्य पंचोली को लेकर जिस बेबाकी से बयान दिए उसको लेकर बड़ा 'बवाल' मचा लेकिन फिल्मकार हंसल मेहता को कंगना की इस स्पष्टवादिता पर गर्व है।

जागरण डॉट कॉम से बातचीत में हंसल मेहता ने कंगना के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस बेबाकी और ईमानदारी से अपनी बात रखी, वो मेरे लिए बड़ी बात है। ऐसी बातों पर मेरे जैसे आदमी को गर्व होना चाहिए। अगर आप पूछेंगे तो आपको उत्तर मिलेगा। मुझे उनकी यह धारणा बहुत अच्छी लगी। और उनकी इस साफ़गोई का मैं कायल भी हूं। बता दें कि पिछले दिनों 2014 की वो बातें फिर से ताज़ा हो गईं जब कंगना ने एक चैनल के इंटरव्यू में रितिक रोशन से अपने रिश्तों और उसके बाद पुलिस तक पहुंचे ई-मेल मामले पर खुल कर अपनी बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने आदित्य पंचोली और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन को लेकर उठे सवालों के तीखे जवाब दिए।

यह भी पढ़ें:आमिर खान खेलने जा रहे हैं ये बड़ा दांव, पढ़िये पूरी ख़बर

 

कंगना इन दिनों इसी हफ़्ते रिलीज़ होने जा रही हंसल मेहता की फिल्म सिमरन का प्रमोशन कर रही हैं और उसके बाद वो अपनी फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी की शूटिंग में बिज़ी हो जाएंगी। कंगना ने अब निर्देशन में उतरने का फैसला किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।