Move to Jagran APP

'गोलमाल अगेन' बनी अजय देवगन की सबसे कामयाब फ़िल्म, बनाया नया रिकॉर्ड

जहां बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार्स 200, 300, 400 और 500 करोड़ के क्लबों में दाखिल हो चुके हैं, वहीं अजय अभी इस रेस में पीछे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 28 Oct 2017 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 07:22 AM (IST)
'गोलमाल अगेन' बनी अजय देवगन की सबसे कामयाब फ़िल्म, बनाया नया रिकॉर्ड
'गोलमाल अगेन' बनी अजय देवगन की सबसे कामयाब फ़िल्म, बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई। दिवाली पर रिलीज़ हुई हॉरर कॉमेडी 'गोलमाल अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बर्दस्त कामयाबी हासिल की है। कमाई के हिसाब से देखें तो अजय देवगन के करियर की ये सबसे कामयाब फ़िल्म पहले ही बन चुकी है। अब एक नया रिकार्ड बनाने के रास्ते पर चल पड़ी है, जो शनिवार को बन गया। 

loksabha election banner

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमान अगेन' 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची। अजय ने स्टार कास्ट के साथ कॉमेडी का ऐसा गोलमाल किया कि वो मालामाल हो गये हैं। 'गोलमाल अगेन' ने पहले दिन से ही ज़ाहिर कर दिया था कि फ़िल्म कुछ बड़ा धमाका करने वाली है। 30 करोड़ की ओपनिंग लेने के बाद 'गोलमाल अगेन' ने रिलीज़ के 4 दिन में ही 100 करोड़ का मुकाम पा लिया और रिलीज़ के 8 दिन बाद (27 अक्टूबर तक) फ़िल्म लगभग 143 करोड़ जमा कर चुकी है। बता दें कि ये आंकड़ा छूने वाली अजय की ये पहली फ़िल्म बन चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 'गोलमाल अगेन' ने 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है, जिसने 141 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

यह भी पढे़ं: गोलमाल अगेन समेत 2017 में इन फ़िल्मों ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री

रिलीज़ के नौंवे दिन शनिवार (28 अक्टूबर) को 'गोलमाल अगेन' ने 153.94 करोड़ का पड़ाव छू लिया। ये मुकाम हासिल करने वाली अजय की ये पहली फ़िल्म बन गयी है। जहां बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार्स 200, 300, 400 और 500 करोड़ के क्लबों में दाखिल हो चुके हैं, वहीं अजय अभी इस रेस में पीछे हैं। अब इसके बाद देखना ये होगा कि फ़िल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाती है या नहीं। 

यह भी पढे़ं: टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में गोलमाल अगेन की एंट्री, बद्रीनाथ आउट

150-200 करोड़ की ब्रेकेट में 'गोलमाल अगेन' 7वीं फ़िल्म होगी। इस ब्रेकेट के बॉस भी सलमान ख़ान ही हैं। एक नज़र डालिए फ़िल्मों के आंकड़ों पर-

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स- 152 करोड़ 

दबंग2- 158 करोड़ 

बैंग-बैंग- 181 करोड़

बाजीराव मस्तानी- 184 करोड़ 

यह जवानी है दीवानी- 190 करोड़ 

एक था टाइगर- 198 करोड़ 

दिलचस्प पहलू ये है कि 'गोलमाल अगेन' 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली भी अजय की 7वीं और सबसे तेज़ फ़िल्म है। इससे पहले इस क्लब में उनकी जो फ़िल्में रही हैं, वो ये रहीं- 

सिंघम- 100 करोड़ 

शिवाय- 100 करोड़ 

बोल बच्चन- 102 करोड़

सन ऑफ़ सरदार- 105 करोड़

गोलमाल3- 107 करोड़

सिंघम रिटर्न्स- 141 करोड़

गोलमाल अगेन- 153.94 करोड़ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.