Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'गोलमाल अगेन' समेत 2017 में इन फ़िल्मों ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 28 Oct 2017 11:16 AM (IST)

    अगर तेलुगु फ़िल्म बाहुबली2- द कंक्लूज़न के हिंदी डब वर्ज़न को छोड़ दें तो गोलमाल अगेन 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली इस साल की आठवीं फ़िल्म है।

    'गोलमाल अगेन' समेत 2017 में इन फ़िल्मों ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    मुंबई। अजय देवगन की फ़िल्म आख़िरकार 100 करोड़ क्लब में पहुंच गयी है। इस मंज़िल तक पहुंचने में फ़िल्म को चार दिन का समय लगा। गोलमाल अगेन ने ये कारनामा सोमवार के शानदार कलेक्शंस के साथ दिखाया है।

    ओपनिंग वीकेंड के बाद नज़र पहले हफ़्ते पर रहती है। आम तौर पर सोमवार वर्किंग डे होने की वजह से कलेक्शंस में गिरावट आती है। गोलमाल अगेन के कलेक्शंस में भी गिरावट आयी, मगर फिर भी सम्मानजनक बिज़नेस किया। ट्रेड जानकारों के अनुसार, पहले सोमवार को फ़िल्म ने 16.04 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो ओपनिंग के मुक़ाबले लगभग 50 फ़ीसदी है। इस कलेक्शन के साथ गोलमाल अगेन का चार दिनों का कलेक्शन 103.64 करोड़ हो गया है। अगर तेलुगु फ़िल्म बाहुबली2- द कंक्लूज़न के हिंदी डब वर्ज़न को छोड़ दें तो गोलमाल अगेन 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली इस साल की आठवीं फ़िल्म है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ने 2019 की ईद कर ली अपने नाम, भारत को देंगे कोरियन तोहफ़ा

    रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन इस फ्रेंचाइजी की चौथी फ़िल्म है और इसे बेस्ट गोलमाल फ़िल्म माना जा रहा है। फ़िल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तब्बू और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये। 

    गोलमाल अगेन- 103.64 करोड़

    बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 116.60 करोड़

    जॉली एलएलबी2- 117 करोड़

    ट्यूबलाइट- 121.25 करोड़

    काबिल- 126.85 करोड़

    टॉयलेट: एक प्रेम कथा- 133.60 करोड़

    जुड़वा2- 137.81 करोड़

    रईस- 139 करोड़

    बाहुबली2- द कंक्लूज़न- 511 करोड़