Move to Jagran APP

ऋषि कपूर, सलमान, आमिर, शाहिद... इन 10 सलेब्स ने किया है ये काम अपने सिबलिंग के साथ

बॉलीवुड सिबलिंग्स की इन जोड़ियों ने किया है हम सभी को एंटरटेन! आपी फेवरेट जोड़ी कौन सी है?

By ShikhasEdited By: Published: Tue, 30 May 2017 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 05:41 PM (IST)
ऋषि कपूर, सलमान, आमिर, शाहिद... इन 10 सलेब्स ने किया है ये काम अपने सिबलिंग के साथ
ऋषि कपूर, सलमान, आमिर, शाहिद... इन 10 सलेब्स ने किया है ये काम अपने सिबलिंग के साथ

मुंबई। ऋषि कपूर से लेकर सलमान, आमिर, शाहिद और भी कई सलेब्स ने ये काम किया है और वो भी अपने सिबलिंग्स के साथ। यह काम है आप सभी को एंटरटेन करना! जी हां, इन सभी स्टार्स ने अपने सिबलिंग के साथ स्क्रीन शेयर की है और आप सभी को ख़ूब एंटरटेन भी किया है। यही नहीं, सिबलिंग्स का एक फ़िल्म में एक साथ काम करने का दौर सालों से चला आ रहा है।

loksabha election banner

आइये आपको बतातें हैं बॉलीवुड के उन सलेब्स के बारे में जिन्होंने अपने भाई या बहन के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

1. हुमा और साक़िब

इस लिस्ट में लेटेस्ट सलेब हैं हॉरर फ़िल्म दोबारा के लीड कलाकार हुमा कुरैशी और साक़िब सलीम। दोबारा 2 जून 2017 को रिलीज़ होने वाली है और पहली बार हुमा अपने भाई साक़िब के साथ दिखाई देंगी। 

यह भी पढ़ें: ऐ किस है मुश्किल, किसी ने लिए 18 तो किसी ने 33 रीटेक्स और कोई तो अपने को-स्टार पर ही भड़क गया 

2. श्रद्धा और सिद्धांत 

श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर भी एक साथ फ़िल्म हसीना: द क्वीन ऑफ़ मुंबई में नजर आने वाले हैं जो 14 जुलाई को रिलीज़ होगी। ये भाई-बहन की जोड़ी भी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं। 

3. ऋषि और रंधीर 

साल 2012 की साजिद ख़ान की फ़िल्म हाउसफुल 2 में ऋषि कपूर ने भाई रंधीर कपूर के साथ मिलकर जनता को ख़ूब एंटरटेन किया था। भाइयों की इस जोड़ी को लोगो ने बहुत पसंद भी किया था।

4. आमिर और फैज़ल 

आमिर और फैज़ल ख़ान भी इस लिस्ट में शामिल होतें हैं, अब भले ही इनकी फ़िल्म मेला बॉक्स ऑफिस पर बुरी चली थी। इसके बाद आमिर और फैज़ल कभी साथ नहीं दिखे फैज़ल का फ़िल्मी करियर भी कुछ ख़ास नहीं चला।

5. सलमान, अरबाज़ और सोहेल 

ख़ान परिवार के ये सिबलिंग्स कई फिल्मों में साथ दिखाई दिए, सलमान और अरबाज़ हेलो ब्रदर और दबंग जैसी फिल्मों में तो सलमान सोहेल मैंने प्यार क्यूं किया, सलाम-ए-इश्क, गॉड तुस्सी ग्रेट हो जैसी कई फिल्मों में साथ दिखाई दिए सलमान-सोहेल की जोड़ी की लेटेस्ट फ़िल्म है ट्यूबलाइट जो इस साल ईद पर रिलीज़ होगी।

6. सनी और बॉबी 

देओल फैमिली भी फैमिली स्टारर फ़िल्में बनाने में पीछे नहीं है। फ़िल्म अपने तो याद ही होगी जिसमें धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी साथ थे। और बात की जाए सनी और बॉबी की जोड़ी की दिल्लगी, यमला पगला दीवाना और इसकी सिक्वल में नजर आए थी। 

7. शाहिद और सना

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर तो बॉलीवुड डेब्यू की तैयारियां कर ही रहें हैं मगर इससे पहले शाहिद अपनी बहन सना के साथ फ़िल्म शानदार में नज़र आए थे। गुलाबो याद है ना?

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोरा की जिम डायरी में शामिल हुई New Bee सारा अली ख़ान, देखिये तस्वीर

8. आदित्य और कुनाल 

आदित्य रॉय कपूर और भाई कुनाल रॉय कपूर ने भी एक साथ स्क्रीन शेयर किया है। साल 2013 की सबसे ज्यादा फेमस फ़िल्म में से एक ये जवानी है दीवानी में दोनों को एक साथ देखा गया था।

9. रोनित रोहित 

रोनित रॉय और रोहित रॉय को अपने हाल ही में रितिक रोशन की फ़िल्म काबिल में देखा होगा। सिबलिंग के एक साथ काम करने की इस लिस्ट में इनका नाम शामिल होना भी लाज़मी है। ख़ास बात यह है कि दोनों ने फिल्म में भी भाइयों का ही किरदार निभाया था।

10. शमिता और शिल्पा 

साल 2005 में फ़िल्म फरेब में शिल्पा और शमिता शेट्टी ने भी एक साथ काम किया था। हालांकि, यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.