विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वेलकम 2 कराची' में इस लुक में होंगे अरशद और जैकी!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2015 10:05 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 11 Apr 2015 10:26 AM (GMT+05:30)

वाशु भगनानी की अगली फिल्म 'वेलकम 2 कराची' का पहला लुक जारी हो गया है। अरशद वारसी और जैकी भगनानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वाशु भगनानी की अगली फिल्म 'वेलकम 2 कराची' का पहला लुक जारी हो गया है। अरशद वारसी और जैकी भगनानी फिल्म में लीड रोल्स निभा रहे हैं।

'हेट स्टोरी 3' का टीजर रिलीज, ये होगी स्टार कास्ट

पहले पोस्टर में अरशद और जैकी पाकिस्तानी लुक में हैं और मासूम सी शक्ल बनाए हुए हैं। पोस्टर में दोनों बंदूकों से घिरे एक रेगिस्तानी इलाके में बैठे हैं और आसमान में ड्रोन उड़ रहे हैं।

फिल्म की टैग लाइन है, 'टू सरवाइज दे मस्ट स्टे फूलिश' यानि जिंदा रहने के लिए इन्हें बेवकूफ बने रहना होगा।

शर्लिन का नया लुक देखकर हिल जाएंगे आप

ये फिल्म एक राजनीतिक व्यंग्य है, जो दो भारतीयों के आसपास घूमती है। ये दो भारतीय गलती से पाकिस्तान के कराची पहुंच जाते हैं और वापस भारत आने की कोशिश के दौरान तालिबान के चंगुल में फंस जाते हैं।

आशीष मोहन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 21 मई को रिलीज होगी।

दीपिका के विवादित 'माई च्वॉयस' वीडियो पर बोले होमी अदजानिया