विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हेट स्टोरी 3' का टीजर रिलीज, ये होगी स्टार कास्ट

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2015 08:21 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2015 08:51 AM (IST)

'हेट स्टोरी 1' और 'हेट स्टोरी 2' की सफलता के बाद अब 'हेट स्टोरी 3' की टीजर भी रिलीज हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'हेट स्टोरी' और 'हेट स्टोरी 2' की सफलता के बाद अब 'हेट स्टोरी 3' की टीजर भी रिलीज हो गया है। हालांकि अभी इस फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि ये 11 दिसंबर 2015 को रिलीज होगी। पिछली फिल्मों से अलग इस सीरीज में दो लीड जोड़ियां होंगी।

फिल्म रिव्यू : एक पहेली लीला (1.5 स्टार)

विशाल पंडया के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में डेजी शाह, जरीन खान, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर लीड रोल्स में होंगे और फिल्म में ज्यादा ट्विस्ट डाले जाएंगे। सुनने में आया है कि फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी और इसे मुंबई और मॉरीशस में शूट किया जाएगा।

फिल्म रिव्यू : धर्म संकट में (2.5 स्टार)

पिछली सीरीज की तरह 'हेट स्टोरी 3' में रेवेंज ड्रामा दिखाया जाएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, 'हेट स्टोरी 2 हिट प्रोजेक्ट था और इस फ्रेंचाइज को आगे ले जाना जरूरी था। नई स्टार कास्ट फिल्म के किरदारों को सूट करती है। इस फ्रेंचाइज में पहले के मुकाबले ज्यादा ट्विस्ट होंगे।'

खबरें ये भी हैं कि शरमन जोशी इस फिल्म के लिए न्यूड हो सकते हैं।

कल्कि कोचलिन की फिल्म में छिपी है इनकी जिंदगी की सच्चाई