विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका के विवादित 'माई च्वॉयस' वीडियो पर बोले होमी अदजानिया

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2015 09:01 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2015 09:31 AM (IST)

वीडियो 'माई च्वॉयस' आने के बाद दीपिका पादुकोण को कई तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। आम लोगों ने ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वीडियो 'माई च्वॉयस' आने के बाद दीपिका पादुकोण को कई तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। आम लोगों ने ही नहीं कुछ बॉलीवुड हीरोइनों ने भी दीपिका के वीडियो पर सवाल खड़े किए, उनकी सोच को गलत बताया। हालांकि दीपिका पादुकोण ने 'माई च्वॉयस' वीडियों पर उठे सवाल का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन अब इस वीडियो के निर्देशक होमी अदजानिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: इस हॉलीवुड स्टार ने फेसबुक पर डाला दीपिका का विवादित वीडियो

दीपिका के वीडियो 'माई च्वॉयस' को लेकर खड़े हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इसके होमी अदजानिया ने कहा, 'देखिए, ये क्लिप लैंगिकवादी नहीं हैं और यह संकीर्ण मानसिकता वाले पुरुषों को निशाना बनाती है।'

इसे भी पढ़ें: दीपिका की 'चॉइस' को अब कंगना ने लिया आड़े हाथ!

अदजानिया ने कहा कि एक छोटी क्लिप में महिला सशक्तिकरण जैसे जटिल मुददे पर गौर करना मुश्किल है। इस वीडियो पर बिना वजह ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मैं मुबई में नहीं था, इसलिए पहले इसके बारे में कुछ नहीं कह पाया।

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी और दीपिका में सेक्स को लेकर ठनी!

अदजानिया ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा, 'वीडियो पर मिश्रित प्रतिक्रिया को देखते हुए मैं दोहराना चाहता हूं कि 'माई च्वॉयस' इस बात को याद दिलाती है कि महिलाओं की पसंद उनकी अपनी है, भले ही यह किसी को गैरपारंपरिक लगे।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण पूरी रात अस्पताल में रही रणबीर के साथ!

उधर हॉलीवुड स्टार एश्टन कचर भी दीपिका पादुकोण के विवादित 'माई च्वॉयस' वीडियो के समर्थन में खड़े हो गए हैं। उन्होंने फेसबुक पर 'माई च्वॉइस' वीडियो शेयर किया है। एश्टन कचर ने दीपिका पादुकोण का यह वीडियो फेसबुक पर शेयर कर साबित कर दिया है कि वह इसके सपोर्ट में हैं।