विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के इतने साल बाद फरहान अख्‍तर ने पत्‍नी से अलग होने का लिया फैसला

By Test2 test2Edited By:
Published: Thu, 21 Jan 2016 04:06 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 05:58 PM (IST)

बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फरहान अख्‍तर और उनकी पत्‍नी अधुना अख्‍तर ने 15 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला कर लिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वैसे तो पिछले कई महीनों से इसकी चर्चा थी, मगर अब इसकी फाइनली पुष्टि हो गई है कि फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना अख्तर ने 15 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। अब इस अलगाव के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। मगर इस जोड़े के मुताबिक, सालों से दोनों अलग-अलग जिंदगियां जी रहे थे, इसी का नतीजा है।

विंदू दारा सिंह पहली बार पत्नी के साथ इस शो में ले रहे हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री

आपको बता दें की बॉलीवुड के स्टाइलिश कपल्स में से एक फरहान और अधूना ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे। पहली बार दोनों की मुलाकात फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी, जिसके निर्देशक फरहान थे और अधुना हेयर स्टाइलिस्ट। बतौर हेयर स्टाइलिस्ट इस फिल्म के माध्यम से ही अधुना ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

खूबसूरत एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने ऐसे बचाई मेमने की जान

अधुना उम्र में फरहान से छह साल बड़ी हैं, फिर भी इसको लेकर दोनों के बीच कोई भी मतभेद सामने नहीं आया। हालांकि कुछ महीनों से उनके बीच दूरियों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं सामने आ चुकी हैं और इधर बीच, फरहान, श्रद्धा कपूर के साथ डेटिंग करने को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इन दिनों उनकी फिल्म 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग चल रही है, जिसमें श्रद्धा कपूर भी काम कर रही हैं।