विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विंदू दारा सिंह पहली बार पत्‍नी के साथ इस शो में ले रहे हैं वाइल्‍ड कार्ड एंट्री

By Test2 test2Edited By:
Published: Thu, 21 Jan 2016 01:31 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 04:09 PM (IST)

'बिग बाॅस 3' के विजेता विंदू दारा सिंह एक बार फिर रियलिटी शो में नजर आएंगे, मगर पहली बार वो किसी शो में अपनी खूबसूरत पत्‍नी के साथ नजर आएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। 'बिग बाॅस 3' के विजेता विंदू दारा सिंह एक बार फिर रियलिटी शो में नजर आएंगे। जी हां, वो इन दिनों प्रसारित हो रहे शो 'पावर कपल' में अपनी पत्नी डीना के साथ दिखाई देंगे। ये पहला मौका होगा, जब विंदू अपनी पत्नी के साथ किसी शो में हिस्सा लेंगे। इस शो में दोनों की वाइल्ट कार्ड एंट्री हो रही है, जिसके लिए विंदू खासे उत्साहित हैं। शो का हिस्सा बनने पर विंदू ने कहा,' डीना के साथ मेरे रिश्ते के 10 साल हो गए हैं। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि हम किसी शो में एक साथ नजर आएंगे। ये शो हमे एक- दूसरे के काफी करीब लाएगा।'

बर्थडे स्पेशल: 30 के हुए सुशांत सिंह राजपूत

'पावर कपल' में सलील अंकोला-रिया बनर्जी, शावर अली-मार्शेला, अश्मित पटेल- महक चहल के अलावा अब विंदू और डीना की जोड़ी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि विंदू ने टीवी शोज के अलावा बाॅलीवुड में भी हाथ आजमाया है। विंदू के यादगार टीवी शो में 'चंद्रकांता' और 'जय वीर हनुमान' शामिल हैं। हनुमान का रोल काफी यादगार रहा है। 'बिग बाॅस 3' में जब विंदू के सिर पर जीत का सेहरा सजा तो अटकलें लगने लगी थीं कि वो सलमान खान के खास हैं। इस वजह से उन्हें 'बिग बाॅस' की ट्राॅफी मिली है, हालांकि ऐसा था नहीं।

'नीरजा' के लिए सोनम ने की महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात

आपको बताते चलें कि 'पावर कपल' इन दिनों सोनी एंटरटेंनमेंट पर अच्छी टीआरपी बटोरने वाले शो की लिस्ट में शामिल हो गया है। शो में सेलिब्रिटी जोड़ी को एक छत के नीचे रखा गया है। यहां उन्हें कई टास्क दिए जाते हैं। इस दौरान देखा जाता है कि वो किसी भी कठिन परिस्थिति का कैसे मुकाबला करते हैं। इज्राइल में लोकप्रिय रह चुके इस शो के भारतीय रूपांतरण में अरबाज खान मेजबानी कर रहे हैं।