विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नीरजा' के लिए सोनम ने की महाराष्‍ट्र के सीएम से मुलाकात

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 21 Jan 2016 11:31 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 01:08 PM (IST)

सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्‍म 'नीरजा' की रिलीज को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। इस फिल्‍म के सिलसिले में उन्‍होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'नीरजा' की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म देश की बहादूर फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के सिलसिले में उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस से भी बुधवार रात मुलाकात की।

पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का निधन

सोनम इस फिल्म में 23 वर्षीय नीरजा भनोट का मुख्य किरदार निभा रही हैं, जो अशोक चक्र जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजी जाने वालीं देश की सबसे युवा शख्स हैं। उन्होंने 1986 में लीबियाई आतंकियों द्वारा कराची में किए गए एक विमान अपहरण की घटना में 359 यात्रियों को बचाते हुए अपनी जान गंवा दी थी।

Photo : 'नीरजा' का दमदार पोस्टर जारी, सोनम के सिर पर तनी बंदूक

इस किरदार में सोनम का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और बुधवार को उन्होंने अपनी इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। फिल्म 'नीरजा' में शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वो इसमें नीरजा भनोट के मां के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म 19 फरवरी को रिलीज हो रही है।