विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photo : 'नीरजा' का दमदार पोस्‍टर जारी, सोनम के सिर पर तनी बंदूक

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 20 Jan 2016 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2016 05:31 PM (IST)

सोनम कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्‍म 'नीरजा' को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। उन्‍होंने इस फिल्‍म का पहला पाेस्‍टर जारी किया है, जो वाकई में काफी दमदार है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनम कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'नीरजा' को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साहसिक फ्लाइट अटेंटेंड नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित है। मुख्य किरदार में सोनम का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और अब उन्होंने अपनी इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है।

शिल्पा शेट्ठी और बाबा रामदेव ने एक साथ किया योग, देखिए दिलचस्प वीडियो

सोनम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'और ये रहा 'नीरजा' का पहला पोस्टर। बहुत गर्व हो रहा है। फिल्म 19 फरवरी को आएगी।' इस फिल्म का पोस्टर वाकई में काफी दमदार है और दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने वाला भी है।

आपको बता दें कि साल 1986 में एक प्लेन हाईजैक की घटना में नीरजा भनोट ने अपनी जान पर खेलकर यात्रियों की जान बचाई थी। इस फिल्म में नीरजा भनोट के साहसिक कारनामे को दिखाया जाएगा। इसके लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म 'नीरजा' में शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वो इसमें नीरजा भनोट के मां के किरदार में दिखेंगी।