यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खूबसूरत एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने ऐसे बचाई मेमने की जान
एमी और विजय जब लेह के एयरपोर्ट की तरह जा रहे थे, तो उन्हें एक मेमना चट्टानों के बीच फंसा ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के लेह जिले में अपनी तमिल फिल्म 'थेरी' की शूटिंग के लिए गई थी, जिसमें उनके अपोजिट साउथ के स्टार विजय नजर आएंगे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा काम किया, जिससे पता चला कि वह बेजुबान जानवरों से कितना प्यार करती हैं।
सनी लियोन से पॉर्न इमेज पर पूछे गए सवाल का आमिर ने दिया ये जवाब
एमी और विजय जब लेह के एयरपोर्ट की तरह जा रहे थे, तो उन्हें एक मेमना चट्टानों के बीच फंसा हुआ दिखाई दिया। ये मेमना चट्टानों से खुद को निकालने की कोशिश कर रहा था। ये देख एमी ने कार रुकवाई और मेमने को चट्टानों के बीच से निकाला।
प्रेग्नेंसी के बाद अबॉर्शन कराने की खबरों पर भड़कीं पूनम पांडे
बता दें कि इंग्लैंड के लीवरपूल में एमी की मां घोड़ों के लिए एक वेलफेयर सेंटर चलाती हैं। ऐसे में एमी का जानवरों के प्रति प्रेम स्वाभाविक ही है। एमी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आई थीं। इसमें वो घुड़सवारी भी करती दिखी थीं।
