विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक और रोनित रॉय के बीच 16 साल पुराना कनेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 10:03 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 01:03 PM (IST)

रोनित रॉय जल्द ही रितिक रोशन के होम प्रोडक्शन फिल्म काबिल में विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म से पहले दोनों के बीच ये कनेक्शन सुन चौंक जाएंगे आप।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' अगले साल रिलीज हो रही है। फिल्म में रोनित रॉय विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। इस बात की जानकारी तो आपको होगी ही, लेकिन आपको ये बात शायद ही पता हो कि 16 साल पहले रोनित, रितिक के बॉडीगार्ड थे।

मिलिए अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन बेटी से जो हो गई है इतनी बड़ी

जी हां, चौंक गए ना। दरअसल रोनित एक अभिनेता के अलावा सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक भी हैं, जो सितारो को सुरक्षा प्रदान करती है। रितिक की फिल्म 'कहो ना प्यार है' के रिलीज के बाद इस सिक्योरिटी एजेंसी ने उन्हें प्रोटेक्शन दिया था। रितिक ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

'बिग बॉस' में मोनालिसा की बोल्डनेस पड़ी भारी, टूट सकती है शादी!

आज रोनित, रितिक की होम प्रोडक्शन फिल्म 'काबिल' में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में उनके भाई रोहित रॉय भी नजर आएंगे। 'काबिल' एक थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता राकेश रोशन हैं। फिल्म में रितिक के साथ यामी गौतम अहम भूमिका निभा रही हैं। 26 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरो में दस्तक दे रही है।

100 बार रिजेक्ट होने के बाद ये एक्टर बना बॉलीवुड का सुपरस्टार