विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोर्ब्स ने मानी प्रियंका चोपड़ा की धाक, 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2017 09:45 AM (IST)

पिछले साल वो इसमें 10वें स्थान पर थीं। पिछले साल ही बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज़ में उन्हें 7वां स्थान मिला था।

फोर्ब्स ने मानी प्रियंका चोपड़ा की धाक, 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल
फोर्ब्स ने मानी प्रियंका चोपड़ा की धाक, 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल

मुंबई। देसी गर्ल की धाक अब पूरी दुनिया मान रही है। बॉलीवुड की सीमाओं को लांघकर प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान कायम कर रही हैं और हर रोज़ नयी उपलब्धियों से हमें चौंकाती रहती हैं। प्रियंका ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड किया है।

देसी गर्ल अब फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गयी हैं। जी हां, दुनिया की 100 पॉवरपुल महिलाओं में अपनी देसी गर्ल ने अपनी जगह बना ली है। लिस्ट के मुताबिक, प्रियंका को 97वां स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर ही नहीं विवादों से भी है भंसाली का ख़ास रिश्ता, पढ़ें रिपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला एंटरटेनमेंट एंड मीडिया की सूची में 15वां स्थान मिला है। प्रियंका इस समय अमेरिका में अपने टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा दो हॉलीवुड फ़िल्मों अ किड लाइक जेक और इज़िंट इट रोमांटिक में भी पिग्गी चॉप्स नज़र आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: पद्मावती ने जब सेट पर दी शाही दावत, मेन्यु सुनकर मुंह में पानी आ जाएगा

इसी साल प्रियंका की हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच रिलीज़ हुई थी, जिसमें उन्होंने ड्वेन जॉनसन द रॉक के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। प्रियंका ने इस फ़िल्म में विलेन का रोल निभाया। दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेज़ की सूची में भी आठवें स्थान पर आयी हैं।

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ की बर्थडे पार्टी में जब पहुंची दीपिका-कटरीना, जानिए क्या हुआ

पिछले साल वो इसमें 10वें स्थान पर थीं। पिछले साल ही बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज़ में उन्हें 7वां स्थान मिला था। ग़ौरतलब है, इस लिस्ट में शामिल होने वाली प्रियंका बॉलीवुड से अकेली एक्ट्रेस हैं।

फोर्ब्स लिस्ट में नंबर वन पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल हैं, जबकि पॉप सेंसेशन बियोंसे नोवेल्स 50वें स्थान पर हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट को 85वां स्थान हासिल हुआ है। हैरी पॉटर सीरीज़ लिखने वाली जेके रोलिंग 13 वें पायदान पर हैं।