विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका के वीडियो पर अब ये भाजपा नेता भी भड़के

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 02 Apr 2015 09:37 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 02:33 PM (IST)

दीपिका पादुकोण के वीडियो 'माई च्‍वाॅयस' ने पूरे देश में एक नई बहस छेड़ दी है। सशक्त्किरण के नाम पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण के वीडियो 'माई च्वाॅयस' ने पूरे देश में एक नई बहस छेड़ दी है। सशक्त्किरण के नाम पर महिलाओं की आजादी को लेकर लोग तमाम तरह की चर्चाएं करने लगे हैं। आलोचना के मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। जानीमानी लेखिका शोभा डे ने तो दीपिका पादुकोण को ही आड़े हाथों ले लिया है और अब आपत्ति जताने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी का नाम भी जुड़ गया है।

सोनाक्षी को दीपिका की तरह नहीं चाहिए सेक्स की आजादी

डॉ जोशी ने महिला सशक्तीकरण पर दीपिका के इस वीडियो की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कोलकाता के एक कार्यक्रम में दीपिका का नाम लिए बगैर कहा कि यह चेतना शून्य होने की प्रकाष्ठा है। उन्होंने कहा, ‘हमें पता नहीं कि हम कितना बदल गए हैं। भारत में महिलाओं को ‘मां’ के रूप में संबोधित करने की परंपरा रही है, लेकिन अब ‘मां’ कहे जाने पर आपत्ति जतायी जा रही है।'

दीपिका के 'च्वॉयस' पर 'मर्दों की मर्जी' भी आई सामने

डॉ जोशी ने यह भी कहा, 'भगवान ने जब सर्वव्यापी होना चाहा तो मां की रचना की, लेकिन अब यह पुरानी बात हो गयी है। अब हमारे पास विकल्प मौजूद है। अब आप एक शरीर हैं, एक उत्पाद हैं। यह चेतना शून्य होने की प्रकाष्ठा है।'

दीपिका ने कहा-संबंध मर्द या महिला से, मेरी मर्जी

डॉ जोशी के मुताबिक, हम अपनी पहचान खो कर पश्चिमी संस्कृति के पीछे भाग रहे हैं। उन्होंने कहा,‘ जब विदेशी समृद्ध भारतीय परंपरा का अनुकरण कर रहे हैं, हम अपनी संस्कृति और परंपरा को छोड़ पश्चिमी संस्कृति की ओर भाग रहे हैं। हमने अपनी चेतना, अपनी पहचान खो दी है।'