Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका ने कहा-संबंध मर्द या महिला से, मेरी मर्जी

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Sun, 29 Mar 2015 08:06 PM (IST)

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का एक नया वीडियो आया है। वीडियो में दीपिका के साथ और भी कई महिलाएं हैं। वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड हुए अभी कुछ ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का एक नया वीडियो आया है। वीडियो में दीपिका के साथ और भी कई महिलाएं हैं। वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड हुए अभी कुछ घंटे ही बीते होंगे.. इतनी ही देर में लाखों लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण वीडियो में 98 महिलाओं के साथ महिलाओं के लिए बराबरी की आवाज बुलंद करती नजर आ रही हैं। विडियो का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है और इस विडियो के प्रड्यूसर दिनेश विजान हैं। 34 मिनट के इस वीडियो को 'माई चॉइस' शीर्षक दिया है।

    बताते चलें कि इससे पहले दीपिका फिल्म कॉकटेल और फाइंडिंग फैनी में अजदानिया के साथ काम कर चुकी हैं।

    विडियो में दीपिका ने कहा, 'मैं अपनी पसंद के हिसाब से जैसे चाहती हूं, वैसे जिंदगी गुजार सकती हूं। जैसा चाहती हूं, वैसे कपड़े पहन सकती हूं, यह फैसला कर सकती हूं कि मेरी काया कैसी होगी, कब शादी करना चाहती हूं। यह फैसला मुझे करना है कि मैं स्ट्रेट रहना चाहती हूं या समलैंगिक।

    इस विडियो में फरहान अख्तर की पत्नी अधुना, बहन जोया अख्तर और होमी की डिजाइनर पत्नी अनीता भी नजर आ रही हैं। विडियो में शामिल सभी 99 महिलाएं काले रंग के परिधान में हैं।