विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस कुछ दिनों बाद दीपिका पादुकोण की पद्मावती से 'छुट्टी'...और फिर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 12:37 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 04:37 PM (IST)

दरअसल भंसाली के बारे में ये बात फेमस है कि वो अपने कलाकारों से एक साथ 120 से 150 दिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली जैसा हार्ड-टास्क मास्टर भला अपने कलाकारों को यूं ही छुट्टी देता है क्या ? लेकिन अब से करीब 15 दिनों बाद दीपिका पादुकोण , भंसाली की पद्मावती का काम बंद कर देंगी क्योंकि उनको अपने ' डेब्यू ' की चिंता है।

डेब्यू , जी हां। बॉलीवुड का नहीं हॉलीवुड वाला। विन डीज़ल संग हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ' XXX The Return Of The Xander Cage' के लिये दीपिका पादुकोण को दिसंबर के आखिरी दो सप्ताह से मिड जनवरी तक फ्री रखना है ताकि वो देश- दुनिया में घूम -घूम कर अपनी फिल्म का प्रचार कर सकें। इस प्रमोशन के तरह दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म का प्रीमियर भी भारत में होना है। ख़बर है कि दीपिका पादुकोण हर हाल में पद्मावती की शूटिंग का अपना शुरूआती काम 15 दिसंबर तक ख़त्म कर लेना चाहती हैं ताकि उसके बाद से ट्रिपल एक्स के लिए प्रमोशन के लिए उन्हें पूरी तरह से आज़ादी मिल सके। बताते हैं कि दीपिका ने इस बारे में भंसाली से भी बात की है और उन्हें उम्मीद है कि पद्मावती से उन्हें कुछ दिनों की मोहलत मिल जायेगी।

अपने दो बार रेप के आरोप में फंसे सौतेले पिता को इस हॉलीवुड स्टार ने बताया 'मस्तीखोर'

दीपिका के विन डीज़ल के साथ फिल्म अगले साल 19 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। पहले ये कहा जा रहा था कि फिल्म में दीपिका की कोई बड़ी भूमिका नहीं है इसलिए उनको प्रचार में तवज्ज़ो नहीं मिलेगी। लोग बताते हैं कि विन की फिल्मों में हमेशा लीड फीमेल एक्ट्रेसेस को भी बराबर का इम्पॉर्टेंस मिलता है , ठीक वैसा जैसा अमिताभ बच्चन की फिल्मों में परवीन बॉबी और जयाप्रदा को।

कपूर खानदान से जुड़ा एक और चिराग बॉलीवुड में , लड़कियां देख कर कहेंगी 'WOW '

दरअसल भभंसाली के बारे में ये बात फेमस है कि वो अपने कलाकारों से एक साथ 120 से 150 दिन तक की डेट चाहते हैं ताकि उनके काम में डिस्टर्ब न हो लें दीपिका को उनकी लाडली माना जाता है तो ऐसे में मिस पादुकोण के जीवन में आये ऐसे हॉलीवुडिया ख़ास मौके के लिए भला उनका दिल क्यों नहीं पिघलेगा?